RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

अररिया:PK ने अररिया में BJP पर किया बड़ा हमला, बोले – मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है, ये देश किसी के बाप का नहीं, पिछले तीन साल में CAA-NRC के तहत किस हिंदू को नागरिकता दी गई और किस मुसलमान को देश से निकाला गया?

PK ने राजद और लालू-तेजस्वी से पूछे तीखे सवाल, बोले – उन्हें ये बताना चाहिए कि सीमांचल में उन्होंने मुसलमानों के लिए 30 साल में क्या किया, क्या यहां के मुस्लिम बच्चों को शिक्षा और युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिला?

RKTV NEWS/अररिया(बिहार)06 मई।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज अररिया और किशनगंज के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने अररिया के नरपतगंज और किशनगंज के ठाकुरगंज में जनसभाओं को संबोधित किया। अररिया में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ समाज में डर पैदा करने के लिए वक्फ कानून लेकर आई है। वक्फ के संचालन में पारदर्शिता या सुधार से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बंगाल चुनाव से पहले केंद्र सरकार CAA, NRC कानून लेकर आई थी। आज कानून लागू होने के करीब 4 साल बाद भाजपा बताए कि CAA-NRC के तहत किस हिंदू को भारतीय नागरिकता दी गई या किस मुसलमान को देश से निकाला गया। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। उन्हें सिर्फ अपने हक और अपने बच्चों की चिंता करनी चाहिए।
इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने लालू और तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि राजद को बताना चाहिए कि पिछले 30 सालों में उन्होंने मुसलमानों के लिए क्या किया है। अगर राजद मुसलमानों का रहनुमा होने का दावा करती है तो उन्हें बताना चाहिए कि सीमांचल के मुस्लिम बच्चों की शिक्षा और युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिला। वो सिर्फ भाजपा के डर से मुस्लिम समुदाय का वोट ले रहे हैं और मुसलमान लालटेन में किरासीन तेल की तरह जल रहे हैं और रोशनी लालू जी के परिवार में हो रही है। उन्होंने कहा कि राजद ने न तो मुस्लिम समुदाय का विकास किया और न ही उन्हें राजनीतिक हिस्सेदारी दी। प्रशांत किशोर ने उदाहरण देते हुए बताया कि आबादी के हिसाब से सबसे ज्यादा मुसलमान कटिहार जिले में रहते हैं लेकिन राजद ने पिछले 30 सालों में कटिहार से एक भी मुस्लिम व्यक्ति को टिकट नहीं दिया।

Related posts

नितिन गडकरी ने मैसूर, कर्नाटक में 4,000 करोड़ रुपये की कुल 268 किलोमीटर लंबाई वाली 22 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर आंतरिक एवं स्थानीय समिति के अध्यक्ष और सदस्यों का प्रमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

गिरिडीह :उपायुक्त के निर्देश पर 15वें वित्त आयोग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:अभिजीत कुमार के भारतीय सेना में चयन होने पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी।

rktvnews

देवघर:राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शनी का अपर समाहर्ता व अनुमंडल पदाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment