RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तर प्रदेश: बागपत:जिलाधिकारी ने सुरक्षा से सम्पूर्ण सुरक्षा तक’ जनरल स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ।

बीमारी से डरे नहीं उसका उपचार कराये।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)28 अक्टूबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की में ‘सुरक्षा से सम्पूर्ण सुरक्षा तक’ जनरल स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा शासन की स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाएं की सुरक्षा से संपूर्ण सुरक्षा और उसका उद्देश्य यह है कि जो एचआईवी पेशेंट रिपोर्ट हुए हैं जनपद बागपत में लगभग 225 मरीज है जो रजिस्टर्ड हुए है ए एआरटी थेरेपी के लिए उसके अलावा इस वर्ष में भी करीब 60 केस आए हैं इसमें सरूरपुर गांव में सबसे अधिक कैस प्राप्त हुए हैं अधिक संख्या होने पर इस गांव से इस कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया है अनफॉर्चूनेटली अब तक इसमें करीब 60% जो है वह इस गांव से भी संबंधित है क्योंकि एक बड़ा परसेंटेज स्क्रीनिंग के लिए और जनरल हेल्थ अवेयरनेस के लिए स्कैन का आयोजन किया गया है। यह हेल्थ के लिए बहुत आवश्यक है बीमार होने पर अस्पताल जाना एक तरीका है और जैसे ही आपकी कोई आयु होती है अस्पतालों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कोई भी व्यक्ति जाकर वहां पर अपने गांव में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में , जिला अस्पताल में बेस्ट अवश्य कराये । एचआईवी से सुरक्षा के बारे में और एचआईवी अगर किसी को होगी वह डॉक्टर से पर्सनली अलग से भी बात कर सकते हैं इससे घबराए नहीं बीमारी का इलाज है और उसका उपचार लें जिससे कि आप स्वस्थ रहेंगे जनपद स्वस्थ रहेगा आपका परिवार में आपका स्वस्थ रहना आपकी खुशहाली है। जिलाधिकारी ने कहा डॉक्टर से मिले और कोशिश करें कि उसका इलाज जितना जल्दी प्रारंभ हो सकता है वह तभी हम लोग सुरक्षा से संपूर्ण सुरक्षा का जो लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश शासन का है उसको प्राप्त कर सकेंगे।
सुरक्षा संपूर्ण सुरक्षा से सुरक्षा तक एवं एचआईवी की विस्तृत जानकारी दी ,और बताया कि एचआईवी की बीमारी घातक नहीं है इसका पूरा इलाज है और पूरे जीवन मरीज अपनी लाइफ जी सकता है परंतु उसको समय पर दवाई खानी पड़ेगी ।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल ,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एस के चौधरी ,बागपत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ विभास राजपूत, जिला रक्त प्रभारी डॉक्टर ऐश्वर्या चौधरी सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सचिवालय में चारधाम यात्रा, मानसखण्ड मंदिर माला मिशन, कैंचीधाम और पूर्णागिरी में विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फितर की दी मुबारकबाद।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अपने आवास में नवजात बछिया का नाम ‘दीपज्योति’ रखा।

rktvnews

दोहा-छंद’ पर सिद्धि प्राप्त करने में सफल हुई हैं मधु रानी लाल!साहित्य सम्मेलन में पुस्तक ‘अंतस की आवाज़’ का हुआ लोकार्पण, आयोजित हुई कवि-गोष्ठी।

rktvnews

भोजपुर:विकास के नाम पर गरीबों के पेट पर चोट क्यू दे रही बिहार सरकार:सुदामा प्रसाद

rktvnews

पटना:हेल्थ इंस्टिच्युट द्वारा लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर।

rktvnews

Leave a Comment