RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बिहार: दरभंगा:एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी (महिला)-2024 का ट्रॉफी गौरव यात्रा का दरभंगा में हुआ भव्य स्वागत।

डीएम व एसएसपी ने दरभंगा में ट्रॉफी गौरव यात्रा का किया स्वागत।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)28 अक्टूबर। खेल विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं हॉकी इंडिया के द्वारा 11 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक राजगीर में आयोजित एशियाई चैंपियन ट्रॉफी (महिला) 2024 हॉकी टूर्नामेंट की विजेता को दी जाने वाली ट्रॉफी की गौरव यात्रा का स्वागत जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी,उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला खेल पदाधिकारी परिमल, जिला कल्याण अधिकारी आलोक कुमार के द्वारा किया गया।
जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने आगत अतिथियों का मिथिला पद्धति से पाग और चादर देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
दरभंगा जिले के ऐतिहासिक भवन ऑडिटोरियम में जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए।
एशियन हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी (महिला)- 2024 का आयोजन बिहार के राजगीर में 11 से 20 नवम्बर, 2024 तक होने जा रहा है। इस गौरव यात्रा को सफल बनाने के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने बिहार वासियों खेलों के प्रति जागरुक कर रहा है।
ट्रॉफी गौरव यात्रा के साथ आने वाले अधिकारियों को पुष्प वर्षा के माध्यम से शानदार स्वागत किया गया।
जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिला के लिए गर्व की बात है कि इस ट्रॉफी को प्रेक्षागृह में रखकर अवलोकन कराया जा रहा है।
बिहार के युवक/ युवतियों को खेल से जुड़े हुए प्रतिभाओं को हमेशा प्रेरित करेगा।
उन्होंने कहा कि खेल में जो अपना जौहर, हुनर दिखाएंगे वो अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी अपने राज्य का नाम अंकित कराएंगे
बिहार में जितनी आबादी है और जितनी युवा की संख्या है कई सारे देश के कुल आबादी नहीं है। हमारे पास मानवीय संसाधन काफी है उसको हम तराश कर, निखार कर उसकी चमक इतनी पैदा करें और उसकी चमक दुनिया को अचंभित कर दें।
बिहार सरकार की ओर से भी लगातार युवाओं को जिस प्रकार से प्रोत्साहन मिल रहा है, निश्चित रूप से परिणाम सामने आएगा, हमारा विश्वास है।
बिहार की प्रतिभा आगे निकलकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पटल पर छा जाएंगे।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के लिए गौरव की बात है कि बिहार में एशियाई चैंपियन ट्रॉफी हो रहा है। साथ ही इसमें 06 देशों ने भाग लेंगे जिनमें-भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया मलेशिया एवं थाईलैंड शामिल है।
उन्होंने कहा कि एशियन हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी (महिला)- 2024 का आयोजन बिहार के राजगीर राजगीर स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में 11 से 20 नवम्बर, 2024 तक होने जा रहा है।
एशियन हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी (महिला)-2024 एक महत्वपूर्ण खेल है, जो न केवल खेल प्रेमियों के लिए, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है। हम सभी से अपेक्षा करते हैं कि वे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर ट्रॉफी गौरव यात्रा में आए हुए अधिकारियों ने हॉकी का प्रतीक छोटा हॉकी स्टिक एवं एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का प्रतीक मस्कट गुड़िया जिलाधिकारी महोदय , पुलिस अधीक्षक उपस्थित अधिकारियों को भेंट किये। टूर्नामेंट में 11 नवंबर को 3:00 बजे अपराह्न
से जापान बनाम साउथकोरिया, 5:15 बजे अपराह्न
से चीन बनाम थाईलैंड, 7:30 बजे अपराह्न से भारत बनाम मलेशिया के बीच मैच खेला जाएगा।
टूर्नामेंट में 11 नवंबर को 3:00 बजे अपराह्न से जापान बनाम साउथ कोरिया 5:15 बजे अपराह्न से चीन बनाम थाईलैंड और 7:30 बजे अपराह्न से भारत बनाम मलेशिया के बीच मैच खेला जाएगा ।
12 नवंबर को 3:00 बजे अपराह्न से थाईलैंड बनाम जापान, 5:15 बजे अपराह्न से चीन बनाम मलेशिया, 7:30 बजे अपराह्न से भारत बनाम साउथ कोरिया मैच खेला जाएगा।
14 नवंबर को 3:00 बजे अपराह्न से साउथ कोरिया बनाम मलेशिया, 5:15 बजे अपराह्न से जापान बनाम थाईलैंड, 7:30 बजे अपराह्न से भारत बनाम चीन मैच खेला जाएगा।
16 नवंबर को 3:00 बजे अपराह्न से थाईलैंड बनाम जापान, 5:15 बजे अपराह्न से चीन बनाम मलेशिया, 7:30 बजे अपराह्न से भारत बनाम साउथ कोरिया मैच खेला जाएगा।
17 नवंबर को 3:00 बजे अपराह्न से मलेशिया बनाम थाईलैंड, 5:15 बजे अपराह्न से चीन बनाम साउथ कोरिया, 7:30 बजे अपराह्न से जापान बनाम भारत, मैच खेला जाएगा।
19 नवंबर को 3:00 बजे अपराह्न से 5 वां/6ठा स्थान प्रतियोगिता, 5:15 बजे अपराह्न से पहला सेमीफाइनल, 7:30 बजे अपराह्न से दूसरा सेमीफाइनल।मैच खेला जाएगा।
20 नवंबर को 5:00 बजे अपराह्न से 3रा/4था स्थान प्रतियोगिता तथा फाइनल मैच 7:30 बजे अपराह्न में खेला जाएगा।
राजगीर स्पोर्ट क्लब में सभी मैच को नि:शुल्क देखा जा सकता है.इसके अलावा DD1 और dd2 पर सीधा लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

Related posts

भोजपुर:डा प्रभा सिन्हा शिक्षक सम्मान समारोह में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक को मिलेगा 51 हजार का सम्मान।

rktvnews

भोजपुर: सिविल कोर्ट आरा में आइलाज का प्रदर्शन।

rktvnews

उत्तराखंड: श्रद्धालुओं के लिए खोले गए हेमकुंड साहिब के कपाट।

rktvnews

नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 के सकारात्मक पहलू।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

चतरा:मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 अंतर्गत प्री फील फॉर्म 6 व फॉर्म 6 से संबंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment