RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

बाइक और साइकिल के टक्कर में घायल जख्मियों को देखने सदर अस्पताल पहुंचे रघुपति यादव!अपनी देख रेख में करवाया इलाज।

घायलों का इलाज करवाते पूर्व बड़हरा विधानसभा प्रत्यासी रघुपति यादव

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)18 जुलाई। बड़हरा विधान सभा क्षेत्र के त्रिभुआनी (सोहरा) निवासी मोहम्मद हारून के पुत्र मोहम्मद जाबिर की बाइक दुर्घटना में जख्मी होने की खबर पाकर बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्यासी सह जनाधिकार पार्टी के प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रघुपति यादव ने सदर अस्पताल आरा पहुंच कर घायलों को देखा और उनका अपनी निगरानी में अस्पताल प्रशासन से इलाज करवाया।रघुपति यादव ने सेवा में उपस्थित चिकित्सकों से मिल घायलों की हालत की जानकारी ली साथ ही सिर में चोट लगने के कारण उनका सीटी स्कैन भी करवाया। सदर अस्पताल में उपस्थित पूर्व प्रत्यासी रघुपति यादव के सहयोगियों ने घटना के बारे में बताया की मोहम्मद जाबिर बाइक से जा रहे थे और नरगदा बलुआ के पास पद्मीनिया गांव के राम सरेख यादव साइकिल से आ रहे थे और आपसी सामंजस्य खोने के बाद दोनो में टक्कर हो गई जिसके उपरांत दोनो घायल हो गए।दोनो घायलों को काफी चोटें आई है जिनका इलाज यहां किया जा रहा है।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर मे 25 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार! भेजे गये जेल।

rktvnews

बिहार सरस मेला: ग्रामीण शिल्प और हुनर को मिला बड़ा बाज़ार,महिला स्वावलंबन और सशक्तिकरण की मिसाल हुई पेश।

rktvnews

नववर्ष का सैटेलाइट एक्सपोसैट एक से अधिक संस्थानों के ‘संपूर्ण विज्ञान’ के संयुक्त प्रयास का प्रतीक।

rktvnews

देवघर:आदि कर्मयोगी अभियान के तहत उप विकास आयुक्त ने आदि सेवा केंद्र घोषपुर का किया शुभारंभ।

rktvnews

35वें नेवल हायर कमांड कोर्स (एनएचसीसी) का समापन समारोह।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ॰ ए॰पी॰जे॰ अब्दुल कलाम साइंस सिटी का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment