RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण।

संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा नियमित निगरानी बनाए रखने का निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )09 जून।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रखंड कार्यालय, गिरिडीह स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट सुरक्षा एवं रखरखाव से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, उनके संचालन एवं रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सभी उपकरणों को सदैव क्रियाशील अवस्था में रखने का निर्देश दिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वेयरहाउस परिसर का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, बीयू (बैलेट यूनिट) हॉल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, कमरों की सीलिंग व्यवस्था तथा तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने पर विशेष बल दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति पूर्णतः सजग, सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश देते हुए कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा नियमित निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, धीरेंद्र कुमार, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, निर्वाचन शाखा के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

अरूंधति रॉय और प्रो शेख़ शौकत हुसैन पर से मुकदमा वापस करो: लोकतांत्रिक जन पहल

rktvnews

पर्यावरण से आगे भारत के विकास का बड़ा अवसर ‘कार्बन क्रेडिट’

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के गया में 12,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

rktvnews

खैरागढ़:विश्वविद्यालय में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतज्ञ पं. भातखंडे व पं. पलुस्कर स्मृति समारोह का हुआ आयोजन।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : निर्वाचन कार्य में नियोजित अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा।

rktvnews

खैरागढ़:हबीब तनवीर के प्रसिद्ध नाटक ‘मोर गांव के नाव ससुरार मोर नाव दमाद’ का सफल मंचन।

rktvnews

Leave a Comment