RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बिहार:भोजपुर: टेबल टेनिस प्रतियोगिता के समापन पर विजेता को दिया गया ट्राफी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 अक्टूबर।26 अक्टूबर को जगजीवन कॉलेज, आरा में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरुष वर्ग के विजेता एचडी जैन कॉलेज के कुमार आर्यन सुनील एवं उपविजेता उसी कॉलेज के गौरव कुमार घोषित किए गए।इससे पूर्व कल पुरुष वर्ग के सेमी फाइनल मैच में जैन कॉलेज के राकेश कुमार और जगजीवन कॉलेज के शिवेश सौरभ को पराजय का सामना करना पड़ा। विजेता खिलाड़ियों को प्राचार्या प्रो(डॉ) आभा सिंह एवं चयन समिति के सदस्यों द्वारा ट्राफी एवं अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया। इस अवसर पर टेबल टेनिस चयन समिति के सदस्यों में प्रो नरेंद्र कुमार पालीत, प्रो अमृत लाल जायसवाल,डा अनिल कुमार सिंह एवं डॉ अंजू कुमारी , मैच रेफरी मनोरंजन पाठक, कोच पवन मिश्रा के अलावा शिक्षकों में प्रो अजय कुमार, प्रो राजीव नयन, डॉ अमरेश कुमार, डॉ अरशद अली,डॉ सत्येंद्र पांडे,प्रो चंदन,प्रो नवारुण घोष, आदि के अलावा अन्य शिक्षकों ,शिक्षकेतर कर्मी एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

पूजा-पाठ के पद्धति का राजनीतिक विरोध करना घोर निंदनीय है- सांसद सुनील सिंह।

rktvnews

भोजपुर:मुनिश्री विशल्यसागर जी महाराज का दीक्षा दिवस मनाया गया।

rktvnews

रायपुर:सांप्रदायिक फासीवाद से लड़ने के आह्वान के साथ छत्तीसगढ़ जलेस का चौथा सम्मेलन संपन्न।

rktvnews

नई दिल्ली:कुलसचिव ने स्वच्छता एवं उद्यानिकी  विभाग के कर्मचारियों से की मुलाकात, दी दीपावली की शुभकामनाएँ।

rktvnews

कारगिल कथा

rktvnews

भोजपुर:चेतना सत्र चैंपियन प्रतियोगिता 2025 में प्रखंड स्तर पर प्रतिभाओं का हुआ शानदार प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment