RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:चेतना सत्र चैंपियन प्रतियोगिता 2025 में प्रखंड स्तर पर प्रतिभाओं का हुआ शानदार प्रदर्शन।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 नवंबर।प्रखंड कोईलवर अंतर्गत सभी 18 सीआरसी से चयनित छात्र-छात्राओं के बीच प्रखंड स्तरीय चेतना सत्र चैंपियन प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन प्रखंड संसाधन केंद्र, कोईलवर में किया गया। विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने अपने विषय ज्ञान, तर्कशक्ति और प्रस्तुति कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में रंग भर दिया।
इस प्रतियोगिता में केवल प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ही जिला स्तरीय चेतना सत्र चैंपियन प्रतियोगिता 2025 में भेजा जाएगा। यही कारण रहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कोईलवर श्री भगवान शाह, प्रखंड के लेखपाल संजय कुमार, शिक्षिका दीपाली शर्मा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ज्ञानपुर के राहुल कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक नितेश्वर कुमार राय, मोहम्मद मैनुल्लाह, मनोज कुमार सहित कई अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने अपने संबोधन में बच्चों के उत्साह, मेहनत और सीखने की ललक की सराहना की।अंत में अधिकारियों ने कहा कि चेतना सत्र जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और ज्ञान के प्रति जिज्ञासा को बढ़ावा देती हैं। विजेता प्रतिभागियों को जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दी गईं।

Related posts

सारण:जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

सिवान: ” उर्दू का कार्यान्वयन एवं विकास” के विषय पर सेमिनार, मुशायरा एवं कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

रामगढ़:झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदकों से पैसे की मांग संबंधित शिकायत पर उपायुक्त ने लिया संज्ञान, तत्काल रूप से प्राथमिकी दर्ज कराने का दिया आदेश।

rktvnews

राज्य परियोजना निदेशक ने किया विद्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम के गोलाघाट में बायोएथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया और पॉलीप्रोपाइलीन इकाई की आधारशिला रखी।

rktvnews

लखीसराय:नशामुक्त भारत खुशहाल भारत का संकल्प,नशा के खिलाफ जीविका दीदियों ने निकाली रैली।

rktvnews

Leave a Comment