RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बिहार: भोजपुर:लोक नृत्य प्रतियोगिता में +2 विद्यालय कडारी ने जीता प्रथम स्थान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 अक्टूबर। बुधवार को राज्य शिक्षा, शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, (SCERT ) पटना, बिहार की ओर से राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ( NCERT ) दिल्ली के सौजन्य से राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के अंतर्गत श्री कृष्ण विज्ञान भवन पटना में आयोजित राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में +2 विद्यालय कडारी, आरा भोजपुर की बच्चियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने बताया कि NCERT दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले लोक नृत्य प्रतियोगिता में +2 विद्यालय कडारी की बच्चीयां अनु कुमारी, कृति कुमारी, मुस्कान कुमारी, साधना कुमारी, सोनाली कुमारी, कुमकुम कुमारी, रानी कुमारी, खुशबू कुमारी, नेहा कुमारी संगीत शिक्षक श्याम बाबू कुमार के नेतृत्व में चौथी बार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।इससे पहले भी 3 बार विद्यालय ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया है।
प्रतियोगिता पांच विषयों पर आधारित था।इनमे बालक बालिका के लिए समान अवसर, नशाखोरी से निवारण, किशोरावस्था के दौरान स्वास्थ संबंध, बाल विकास में संयुक्त परिवार की भूमिका, और पर्यावरण की रक्षा शामिल रहा।झुमर, मलाह गीत, विवाह गीत आदि लोक धुनों पर विद्यालय के शिक्षक श्याम बाबू कुमार ने जिले के प्रसिद्ध युवा नाट्य निर्देशक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पर्यावरण की सुरक्षा को विषय बनाया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों में आयुष आनंद, अंजली कुमारी, इंदु रानी, पंकज कुमार राय, रवि शंकर सिंह सहित पुरे विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा।

Related posts

भोजपुर:एमडीजे पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ।

rktvnews

किसी भी बड़े आयोजन, सभा, गोष्ठी में लाउड स्पीकर के प्रयोग के लिये सक्षम प्राधिकार से विधिवत् अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य – जिलाधिकारी

rktvnews

महाकुंभ में बुजुर्गों की आस्था का सम्मान, प्रशासन करा रहा संगम स्नान,समाज कल्याण विभाग की विशेष पहल, महाकुंभ में अब तक 600 से अधिक बुजुर्गों ने किया पुण्य स्नान।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में कल्याण विभाग के निर्मित हो रहे संरचनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर: शशिकांत मिश्र को उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया सम्मानित।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने एक अपराधी को किया गिरफ्तार ।

rktvnews

Leave a Comment