RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

पिथौरागढ़ के सीमांत गांव-क्षेत्रों में जल्द ही लोगों को बेहतर संचार सुविधाएं मिलेंगी! नेटवर्क विहीन गांव क्षेत्रों को चिन्हित कर संचार व्यवस्था को सुदृढ़ करने की कवायद तेज।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 10 अगस्त।जनपद पिथौरागढ़ के सीमांत गांव-क्षेत्रों में जल्द ही लोगों बेहतर संचार सुविधाएं मिलेंगी। जिले में नेटवर्क विहीन गांव क्षेत्रों को चिन्हित कर संचार व्यवस्था को सुदृढ़ करने की कवायद तेज कर ली गई है। उक्त संबंध में एक आवश्यक बैठक जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी रीना जोशी ने कहा कि यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (USOF)/टेलिकम्युनिकेशन विभाग भारत सरकार द्वारा जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में जिओ और बीएसएनएल को जिन क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाने की स्वीकृति दी गई है उनको तत्काल स्थापित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि टावर स्थापना के लिए स्वीकृत प्रस्ताव किसी दशा में रद्द नही किए जाएगा। उन्होंने कंपनियों को निर्देशित किया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से टावर स्थापना के लिए शीघ्र भूमि चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। ताकि नेटवर्क से वंचित सीमांत गांव क्षेत्र में लोगों को संचार की बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि टावर स्थापना कार्यो की नियमित समीक्षा की जाएगी।
इस दौरान जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद के 78 से अधिक गांवों में मोबाईल नेटवर्क की समस्या है, जिसमें से अधिकांश गांव धारचूला और मुन्स्यारी के ऊपरी क्षेत्रों में है। बीएसएनएल एवम जिओ कंपनी द्वारा 78 से अधिक गांवों में मोबाइल कनेक्टिविटी दी जानी है।
बैठक में जिलाधिकारी ने जिओ, बीएसएनएल व उपजिलाधिकारी धारचूला को जनपद के दुरस्त गावों गुंजी, कुटी, सेला, बूंदी में मोबाइल टॉवर लगाएं जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में मोबाइल टावरों के स्थापना के कार्य में तेजी लाते हुए उक्त कार्य को आगामी दिसंबर 2023 पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल नितिन गर्खाल, बीएसएनएल समेत वीसी के माध्यम से एसडीएम धारचूला दिवेश साशनी, जिओ कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने डिजिटलीकरण और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और सऊदी अरब के बीच हस्ताक्षरित सहयोग ज्ञापन को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर:लाखा +2 विद्यालय, बरनी में प्रस्तावित नए डिग्री महाविद्यालय से संबंधित कार्यों का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

सारण:पी एम ई जी पी एवं पी एम एफ एम ई योजना के लाभुकों को उपविकास आयुक्त ने सौंपा ऋण स्वीकृति पत्र।

rktvnews

पटना: अपर पुलिस महानिदेशक ने किया दो दिवसीय Cyber Hackathon 2025″ का उद्घाटन।

rktvnews

महाकुंभ:गंगा संरक्षण और जागरूकता का केंद्र बना नमामि गंगे पवेलियन।

rktvnews

भोपाल:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में सेवानिवृत्ति पर सुलेमान हेरेंज को भावभीनी विदाई।

rktvnews

Leave a Comment