RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत में भव्य रूप से मनाया गया उत्तर प्रदेश दिवस व राष्ट्रीय बालिका दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।

बदलते उत्तर प्रदेश के समृद्ध बनते बागपत का निवासी होना सभी का सौभाग्य:प्रभारी मंत्री

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)24 जनवरी।जनपद बागपत में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर “विकास और विरासत: प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश” थीम पर कलेक्ट्रेट लोकमंच में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग उत्तर प्रदेश, राज्यमंत्री (जनपद प्रभारी मंत्री) जसवंत सिंह सैनी और जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया। उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी व मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण और विशिष्ट लोगों के सम्मान से कार्यक्रम का माहौल अद्भुत बन गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश दिवस की थीम “विकास और विरासत: प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश” पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए।
जनपद प्रभारी मंत्री राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग उत्तर प्रदेश, जसवंत सिंह सैनी और जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कार्यक्रम में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन किया, जिनमें महत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल पर अतिथियों को मेरी काशी पुस्तक भेंट की गई। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा गया, जिसे कलेक्ट्रेट लोकमंच पर उपस्थित युवाओं और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने सुना। इस लाइव प्रसारण में प्रदेश सरकार की नई योजनाओं और विशेष कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने उद्यमी विकास योजना का शुभारंभ भी किया।
उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में जनपद बागपत का नाम देशभर में रोशन करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्डी अमन कुमार को जिलाधिकारी और प्रभारी मंत्री द्वारा विशिष्ट व्यक्तित्व सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों में सिमरन, इकरा, महविश, काव्या और मानवी को सम्मानित किया गया। कक्षा 10 के मेधावियों में अवंतिका, साक्षी, आर्ची, मानसी और अनुशी; जबकि कक्षा 12 के मेधावियों में प्रिया, गरिमा, स्वाति, स्नेहा और अवनी को सम्मानित किया गया। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रीति, साक्षी, नैना और मानसी को भी विशेष सम्मान दिया गया।
प्रभारी मंत्री व जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों में देव और सोमपाल को श्रवण यंत्र (कान की मशीन) तथा एकता और आयुष को व्हीलचेयर प्रदान की। इसके अलावा, एक जनपद एक उत्साह योजना के तहत अर्जुन सिंह और दीपक को टूल किट प्रदान की गई, जबकि विपिन तोमर और ऋषभ जैन को ऋण वितरित किया गया। कृषि यंत्र वितरण योजना के तहत कृषक संजीव कुमार और अतरसिंह को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। वहीं, उत्कृष्ट कार्य करने पर पंचायत सहायकों में आकाश, मनोज, गौरव और केयरटेकर में सुनीता, पूनम और अनीता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में संबोधित करते हुए जनपद के प्रभारी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम उत्तर प्रदेश और बागपत जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध क्षेत्र के निवासी हैं। उन्होंने बागपत की भूमि के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के माध्यम से प्रदेश को निवेश के अनेक नए प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे रोजगार के कई अवसर सृजित हुए हैं। बागपत में मेडिकल कॉलेज की घोषणा और वन मंडल वन यूनिवर्सिटी का शुभारंभ जैसे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इनसे जिले की तस्वीर बदलेगी। कायाकल्प योजना के तहत प्रदेश के एक लाख से अधिक विद्यालयों में 19 पैरामीटर पर सुधार किया गया है। महिला अपराधों में कमी, लिंगानुपात में सुधार, और चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की ओर ध्यान दिलाते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने उन परिस्थितियों को बदल दिया है जब अस्पतालों में डॉक्टर और दवाइयों की कमी के कारण लोग परेशान रहते थे।
उन्होंने पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम आयुष्मान योजना, और पीएम आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने प्रदेश को विकास के मार्ग पर अग्रसर किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए हर स्तर पर कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा, “आज का उत्तर प्रदेश बदलते भारत का बदलता प्रदेश है,” जहां काशी, मथुरा, यमुना और सरस्वती जैसे पवित्र स्थलों की सांस्कृतिक विरासत संजोई जा रही है। काशी कॉरिडोर, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, और महाकुंभ जैसे कार्यक्रमों ने प्रदेश को एक नई पहचान दी है। उन्होंने बताया कि महाकुंभ 2025 में 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी में स्नान करेंगे। राज्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, और औद्योगिक क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) जैसी योजनाओं को वैश्विक स्तर पर सराहा जा रहा है। उन्होंने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के माध्यम से प्रदेश में उद्योगों को मिली नई गति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से महाकुंभ 2025 में भाग लेने का आह्वान किया और सरकार द्वारा की गई व्यापक तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपराध और भ्रष्टाचार पर रोक लगाते हुए विकास और विरासत को साथ लेकर निरंतर आगे बढ़ रहा है।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने सभी को उत्तर प्रदेश दिवस और राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से अपील की कि वे प्रदेश के निर्माण, विकास, उन्नति, समृद्धि, सशक्तिकरण, और इसे देश के “उत्तम प्रदेश” के रूप में विकसित करने में अपना सक्रिय योगदान दें। जिलाधिकारी ने उन सभी व्यक्तियों की सराहना की, जिन्होंने अपने प्रयासों से बागपत का नाम विभिन्न क्षेत्रों में गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी और महत्वाकांक्षी योजनाएं आम जनता तक पहुँच रही हैं और उन्हें इनसे लाभान्वित भी किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है, और हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि हमारा सामूहिक उद्देश्य जनपद का समग्र विकास करना है। उत्तर प्रदेश को “उत्तम प्रदेश” बनाने में बागपत की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि जनपद के लोगों की मेहनत और प्रयास प्रदेश के विकास में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं।
उत्तर दिवस का कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रीय गान के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह, डिप्टी कलेक्टर भावना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपुर गुर्जर सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Related posts

पटना : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनी।

rktvnews

भोजपुर:लोहिया स्वच्छ अभियान की समीक्षा उप-विकास आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की, अगले सप्ताह तक पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

गढ़वा:मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2025-26 से संबंधित जिला स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन के समर्थित प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनायें : तेजस्वी प्रसाद यादव

rktvnews

अनुमानित आधार पर कर का भुगतान करने वाले सभी अप्रवासियों को न्‍यूनतम वैकल्पिक कर से छूट।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने करंट लगने से 09 कांवरियों की मौत की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment