RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बागपत:पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष व सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिलाधिकारी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)11 जनवरी।पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में और सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान जन-जागरूकता के माध्यम से सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाने का एक प्रभावी प्रयास है। वाहन के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया जाएगा यह प्रचार वाहन साइबर अवेयरनेस वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से और परिवहन विभाग के मार्गदर्शन में जनपद के प्रमुख चौराहा आदि प्रमुख स्थलों पर 1 माह तक चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। सभी नागरिकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करे ।
प्रचार वाहन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करेगा।
इस अवसर पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी राघवेंद्र सिंह,यात्री कर अधिकारी संदीप जायसवाल सहित साइबर अवेयरनेस वेलफेयर सोसाइटी के दीपक धामा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी का नाम प्रधानमंत्री संग्रहालय और लाइब्रेरी सोसाइटी रखा गया।

rktvnews

गोपालगंज: आगामी 09 मार्च की राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु बैठक।

rktvnews

गोपालगंज: जिले के 52 वे स्थापना दिवस और गांधी जयंती की तैयारियो को ले डीएम ने की बैठक।

rktvnews

गोपलगंज: जिला पदाधिकारी डाॅ0 नवल किशोर द्वारा विशिष्ट दात्ताकगरण संस्थान, हजियापुर मोड़ का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:लुधियाना इंटरैक्टिव सेशन में मिले 15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राष्ट्रपति , उपराष्ट्रपति, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और दिल्ली के उपराज्यपाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर नई दिल्ली में लौहपुरुष सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment