RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय जनसुनवाई।

अधिकारी जन समस्याओं को गुणवत्ता पूर्वक निस्तारित करें – जिला कलक्टर

RKTV NEWS/चित्तौड़गढ़(राजस्थान)18 अक्टूबर। आमजन की जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत गुरुवार को डीओआईटी के जनसुनवाई कक्ष में जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई।
आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए आयोजित जनसुनवाई के तहत सभी जिला स्तरीय अधिकारी डीओआईटी के जनसुनवाई कक्ष में उपस्थित रहे। जिला कलक्टर ने एक-एक कर परिवादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्वक निस्तारित करने के संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में जिले के विभिन्न स्थानों से आए अतिक्रमण हटाने, पट्टा, सड़क, सफाई, नाली निर्माण, पानी, बिजली, ड्रेनेज सीवरेज, प्रदूषण, पीएम आवास, राशन वितरण, ग्राम घाटी में सड़क निर्माण कार्य यथावत रखने सहित सरकारी विभागों से संबंधित लगभग 45 प्रकरणों की सुनवाई करते हुए उनके त्वरित निस्तारण के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने जनसुनवाई की सूचना संपर्क पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश देते हुए उन्होंने अधिक समय से लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान सतर्कता समिति में दर्ज के प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक चर्चा कर निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) रामचंद्र खटीक, डीएफओ विजय शंकर पांडे, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, एसीईओ विशाल सीपा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनीत कुमार, सीडीईओ प्रमोद कुमार दशोरा, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जागा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारी का विभाग के उपनिदेशक अशीन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी जनसुनवाई कक्ष में उपस्थित रहे एवं उपखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

Related posts

उज्जैन:गंगा दशहरा पर्व : 15 एवं 16 जून को शिप्रा तीर्थ परिक्रमा में बड़ी संख्या में शामिल होंगे श्रद्धालु।

rktvnews

भोपाल:रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: सामाजिक समरसता के बीच मनाई गई राम बल्लभ प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि।

rktvnews

जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा के निदेशालोक में आपूर्ति/ राज्य खाद्य निगम/ सहकारिता एवं मध्यान्ह भोजन योजना की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना बनी रजनीकांत के लिए वरदान।

rktvnews

सुरक्षा के दृष्टिकोण से भोजपुर जिले के 591 विद्यालयों का चयन चारदीवारी निर्माण के लिए किया गया:उप विकास आयुक्त

rktvnews

Leave a Comment