RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सांसदगण से की रात्रिभोज पर मुलाकात, प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 22 दिसंबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को प्रदेश के सांसदगण से रात्रिभोज पर प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मध्यप्रदेश भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्रीद्वय राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा, राज्य इकाई के पार्टी अध्यक्ष वी.डी. शर्मा एवं हितानंद शर्मा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों के लगभग 30 सांसद शामिल हुए।
कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के समन्वय, भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रदेश में क्रियान्वयन और भारत सरकार के समक्ष लंबित प्रदेश से जुड़े विषयों पर संसदीय क्षेत्रवार चर्चा हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत में सांसदों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुष्पगुच्छ, शाल, शिवलिंग और अन्य उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दी और प्रदेश के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Related posts

भोजपुर:माचा स्वामी प्लस टू हाई स्कूल में यूथ एंड यूको क्लब के द्वारा हुआ पौधरोपण।

rktvnews

बिहार प्रांत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय मोहम्मद यूनुस की जयंती पर नीतीश कुमार ने की पुष्पांजलि ।

rktvnews

भोपाल:मुस्कान विशेष अभियान के तहत 6 दिनों में प्रदेशभर में 314 से अधिक बालिकाएँ सकुशल दस्तयाब।

rktvnews

भोजपुर:एक दिवसीय प्रवास पर आरा पहुंचे भोजपुरी पत्रिका “अमन” के संपादक,भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच का किया अवलोकन।

rktvnews

गढवा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में निर्वाचन संबंधी कार्यों के प्रगति की समीक्षा हेतु सभी बीएलओ सुपरवाइजर एवं प्रखंडों के निर्वाचन प्रभारी के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में सोमवार को 4 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे।

rktvnews

Leave a Comment