RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: लोजपा (रा) ने चलाया सदस्यता अभियान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अक्टूबर। रविवार को लोजपा रामविलास भोजपुर जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने स्वेच्छा से सदस्यता ग्रहण की।
पवना थाना अंतर्गत पवार गांव में दिनेश पासवान की अध्यक्षता में पवार पंचायत मुखिया विजय कुमार रजक सहित सैकड़ों लोगो ने पार्टी की सदस्यता ली । जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो सह केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान ,प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी ,प्रदेश महासचिव श्री संजय पासवान ,जिला प्रभारी संजय सिंह,संसदीय बोर्ड प्रदेश अध्यक्ष श्री हुलास पांडे जी के निर्देश पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोज कुमार पासवान ने कहा कि 2025 तक घर घर में होंगे लोजपा रामविलास के कार्यकर्ता। संसदीय बोर्ड कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी चंद समयों में प्रत्येक बिहारियो के दिल में बस गई है और हर युवाओं के चहेता बन गए है चिराग पासवान।अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ महासचिव संतोष पासवान ने कहा कि आगामी 2025 में बिहार विधान सभा के चुनाव में एनडीए गठबंधन का कुल शीट 200 से ऊपर आएगा।बिहार विधान सभा का चुनाव श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। संसदीय बोर्ड प्रदेश सचिव कामेश्वर पासवान ने भोजपुर जिला कमिटी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को सराहा । वीर कुंवर सिंह विश्व विद्यालय छात्र अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि जिस पार्टी में महिला, युवा ,छात्र का योगदान हो वह पार्टी ही आगे आने वाला प्रदेश,और देश का भविष्य तय करती है,जो हमारी पार्टी लोजपा रामविलास में निहित है। अरविंद ओझा संसदीय बोर्ड जिला उपाध्यक्ष को ने नए सिरे से पार्टी का भोजपुर जिला प्रवक्ता पद पर मनोनित किया गया। कार्यक्रम में मनोज कुमार,दिनेश पासवान,संतोष जी,राजेश साहू,अरविंद ओझा,विकास सिंह, संजू पासवान ,अविनाश सिसोदिया, काकू सिंह,रोहित कुमार,विजय पासवान आदि लोग शामिल थे।

Related posts

09 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में नाट्य प्रस्तुति ‘बेबी’ ने गाड़े सफलता के झंडे।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (LPAI) के ₹487 करोड़ की लागत से पैट्रापोल के यात्री टर्मिनल भवन एवं मैत्री द्वार का उद्घाटन किया

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक मंदिर परिसर में स्थित छात्रावास में छात्रों को उनके शिक्षक द्वारा गर्म लोहे की छड़ से दागने की कथित घटना का स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

भोजपुर:अजीत कुमार मेहता बने किसान और सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (DLCC ) की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment