RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आग और राग के महाकवि हैं दिनकर : डा जे बी पाण्डेय

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 07 अक्टूबर। 6 अक्टूबर को सहजानंद ब्रह्मर्षि कालेज आरा के तत्वावधान में कालेज का स्वर्ण जयंती समारोह सह राष्ट्र कवि दिनकर की 116 वीं जयंती धूम धाम से मनाई गई। समारोह के दूसरे दिन मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए रांची विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डा जंग बहादुर पाण्डेय ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती और राष्ट्र कवि दिनकर में बहुत कुछ समानता है। दोनों किसान के हितैषी,समाज के शोषितों एवं वंचितों के पक्षधर , साहित्यकार और राष्ट्र प्रेम से ओत प्रेत थे। दोनों समकालीन थे और दोनों एक दूसरे का सम्मान करते थे, कालान्तर में दिनकर सांसद और राष्ट्र कवि के रूप में ख्याति लब्ध हो गये। दिनकर की कविताओं में आग और राग दोनों है।एक तरफ उनकी कविताओं में राष्ट्र प्रेम की भावना है तो दूसरी तरफ प्रेम और श्रृंगार की चेतना।परशुराम की प्रतीक्षा में वीरता और ओज है तो रसवंती, नील कुसुम और उर्वशी में प्रेम और श्रृंगार की सघन अभिव्यक्ति हुई है।
हिमालय कविता में दिनकर ने लिखा-
मौन न रह टूक बोल हिमालय,लोचन का पट खोल हिमालय,आपकी बार जगत पायेगा,मंत्र कौन अनमोल हिमालय।
रसवती में – मिट न सकेगी कसक कभी,यदि योंहि हुआ विहान प्रिय।,
समारोह की अध्यक्षता कर रहे हिंदी के विद्वान डा बलिराज ठाकुर ने कहा कि दिनकर एक सहज पुरुष थे और वे अपने पास आये हुए अतिथियों से बहुत घुल मिलकर बात चीत करते थे।उनकी सहजता उनके विराट व्यक्तित्व की सर्वाधिक महत्वपूर्ण विशेषता थी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए भोजपुरी के विभागाध्यक्ष डा दिवाकर पाण्डेय ने कहा कि दिनकर कालजयी कवि हैं और उनकी प्रासंगिकता थी,हैऔर बनी रहेगी।वे समय और समस्याओं से टकराकर उसका निदान करने वाले राष्ट्र कवि हैं।अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक डा कृष्ण कांत सिंह,डा आनंद भूषण पाण्डेय, साहित्यकार सह कवि डा जनार्दन मिश्रा , सुप्रसिद्ध अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण राय ,प्राकृत के विद्वान डा राम जी राय एवं डा कुमार शिव शंकर, सुप्रसिद्ध समाज सेवी सह साहित्यकार डा आनंद मोहन सिन्हा महंथ महादेवा नंद महिला कालेज की हिंदी प्राध्यापिका डा कुमारी चंपा एवं डा प्रीति कुमारी आदि ने भी नाना प्रकार से राष्ट्र कवि दिनकर की महानता और श्रेष्ठता का जय घोष किया। इस पावन अवसर पर कालेज की प्राचार्या डा पूनम कुमारी ने कालेज के सभी शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं एन सी सी के केडेटों को विधिवत सम्मानित किया।उनके इस इस आचार, विचार और संस्कार की कालेज परिवार ने सराहना की और उनके प्रोफेसर के रूप में प्रोन्नति पर सबने उन्हें थोक भाव से बधाइयां और शुभकामनाएं दीं और उनके मंगलमय भविष्य की कामना की। प्राचार्या डा पूनम कुमारी की सराहना करते हुए उनके गुरुदेव डा जंग बहादुर पाण्डेय ने कहा कि :बढ़ें आप मंगल मय पथ पर,*करें कार्य नित मंगलकारी,और सफल हों यश पावें,यही कामना सदा हमारी।
इस समारोह की सफलता के लिए प्राचार्या डा पूनम कुमारी ने हृदय तल से सबके प्रति आभार जताया और कहा कि इस समारोह की शुक्लता (सफलता) का सारा श्रेय आप सभी अतिथियों एवं गुरु जनों का है और श्यामता (असफलता) मेरी है, और इसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं।
आगत अतिथियों का भव्य स्वागत (शाल, स्मृति चिह्न,पुष्प गुच्छ, गीता और रामचरितमानस की प्रति देकर ) कालेज की प्राचार्या डा पूनम कुमारी ने, कुशल संचालन वनस्पति शास्त्र की विदुषी प्राध्यापिका डा श्वेता सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन हिंदी की नव नियुक्त प्राध्यापिका डा कौशल्या शर्मा ने किया।
डॉक्टर पंकज सुधांशु ,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा,तथा बहुतेरे कलम जीवियों ने कॉल विक्रम की सफलता की सराहना की है।
सामूहिक फोटोग्राफी हुई और कार्यक्रम की पूर्णाहुति राष्ट्र गान से हुई।

Related posts

सीतामढ़ी:इको फ्रेंडली दीपावली मनाने हेतु बाल समिति के नेतृत्व में निकाली गई जन जागरुकता रैली।

rktvnews

भोजपुर बड़हरा के सिन्हा में विद्यालय का ताला तोड़कर हुई चोरी,प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

भोजपुर: प्रतिभा सम्मान सह सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

“जनता बनाम जनतंत्र” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, प्रथम पुरस्कार 25 हजार!अंतिम तिथि 10 मई।

rktvnews

कांग्रेस की पूर्व विधायक पारुल साहू ने भाजपा की ग्रहण की सदस्यता।

rktvnews

वैशाली:जिला पदाधिकारी द्वारा 14 लाभार्थियों के बीच 46.49 लाख रुपये की सहायता राशि का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment