RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

सारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अवैध बालू के परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध की औचक छापामारी।

18 वाहनों को जप्त कर की जा रही है फाइन की कार्रवाई, 1.35 लाख घन फिट अवैध रुप से भंडारित बालू को किया गया जप्त, भंडारण करने वाले के विरुद्ध की गई प्राथमिकी दर्ज।

RKTV NEWS/सारण(छपरा)24 मार्च।जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ० गौरव मंगला द्वारा अवैध रूप से बालू का परिवहन एवं कारोबार करने वाले असमाजिक तत्त्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज तड़के सुबह जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा अन्य पदाधिकारियों के साथ सदर अनुमंडल के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशुनपुरा एवं डोरीगंज थाना क्षेत्र के बिनगामा में औचक छापामारी की गई।
छापामारी के क्रम में अवैध रूप से बालू ट्रक परिवहन करने को लेकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 11 तथा डोरीगंज थाना क्षेत्र में 7 वाहनों को जप्त किया गया। इन सभी वाहनों के विरुद्ध फाइन की कार्रवाई की जा रही है।
बिनगामा में अवैध रुप से भंडारित 1 लाख 35 हजार घन फिट बालू को भी जप्त किया गया तथा भंडारण करने वाले के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।
इस अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला खनिज विकास पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी आदि भी शामिल थे।

Related posts

सारण:धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य स समय पूर्ण करें – जिलाधिकारी

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के समस्त नगर निकायों व ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक एंटी-लार्वा छिड़काव, फॉगिंग एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय झारखंड का जमशेदपुर आगमन, जिला प्रशासन द्वारा स्वागत एवं गार्ड ऑफ ऑनर किया गया प्रदान।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में संगीतमय भजनों के साथ हुई भगवान जगन्नाथ जी की पूजा-अर्चना।

rktvnews

भोजपुर:जमानत पर छूटे हिस्ट्रीशीटर राजेश यादव की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी।

rktvnews

हर हर महादेव की गूंज से गुंजायमान व रौशनी से जगमग हुए शिवालय।

rktvnews

Leave a Comment