RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर : श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की निकली भव्य जलयात्रा मे उमङा जनसैलाब।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 7 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र मे श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के परम शिष्य श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य मे हो रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की भव्य जलयात्रा हाथी, घोङा, ऊॅट, बैण्ड, बाजा, रथ और वाहनों के काफिले के साथ निकली। सुबह दस बजकर चालीस मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञ मंडप के परिक्रमा के बाद जल यात्रा निकली। जलयात्रा मे सिर पर कलश लेकर भगवा वस्त्र धारण किए महिलाओं, पुरूषों, युवकों, युवतियों सहित अन्य लोगों ने तपती धूप मे पैदल लगभग आठ किलोमीटर की यात्रा की। जय-जयकार के बीच सहजौली मठिया, लीलारी,  गोपालपुर होते हुए जलयात्रा रतनपुरा स्थित धर्मावती नदी पहुँची। वहाँ पर संत महात्माओं के वैदिक मंत्रोच्चार एवं माॅ गंगा की पूजा अर्चना के बाद कलश में नदी का पवित्र जल भरा गया। जलभरी कर जलयात्रा शाहपुर बाजार, हरि नारायण टेन प्लस टू इंटर कालेज होते हुए पुनः यज्ञ मंडप मे पहुँची जहाँ परिक्रमा के पश्चात कलश रखा गया। जलयात्रा में जन सैलाब उमङ पङा। कड़ाके की धूप में भक्तों ने सहजौली मठिया, लीलारी,  गोपालपुर, शाहपुर बाजार, करनामेपुर रोड, माॅ दुर्गा मंदिर मोङ पर जगह-जगह झरूऑ का लड्डू, गाजा, टिकरी खिलाया तथा पानी एवं शर्बत पिलाया। इससे जलयात्रा मे शामिल श्रद्धालुओं की प्यास बुझी एवं तृप्ति मिली। वहीं प्यास बुझाने वाले पुण्य के भागी बने। अरणी मंथन के साथ महायज्ञ की शुरुआत हुई। जलयात्रा को लेकर चप्पे-चप्पे पर प्रशासनिक पदाधिकारी बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ रश्मि सागर, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत पुलिस बल के साथ तैनात रहे। एएनएम, चिकित्सक सहित एंबुलेंस एवं अग्निशामक दस्ता भी तैनात रहा। ड्रोन से सभी गतिविधियों का जायजा प्रशासन द्वारा लिया जा रहा था। संत उद्धव स्वामी जी महाराज, संत चतुर्भुज स्वामी जी महाराज सहित बडी संख्या में संत महात्मा उपस्थित थे। 11 अप्रैल को देश विदेश के संतों की उपस्थिति मे धर्मसम्मेलन होगा। 12 को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ संपन्न होगा। महायज्ञ को सफल बनाने महायज्ञ समिति के अध्यक्ष विजय सिंह, पत्रकार संजय ओझा एवं रवि यादव, उपाध्यक्ष शारदानंद सिंह उर्फ गुड्डू यादव, कोषाध्यक्ष सत्यदेव पांडे, शिवप्रसन्न यादव, बंटी पांडे, राकेश यादव, दिनेश ओझा, मंटू ओझा, हीरा ओझा, अंकित पांडे, धन पांडे, आजाद गुप्ता, रामदुलार यादव, मुन्ना यादव, राजू धानुक, वार्ड पार्षद संजय चतुर्वेदी, वार्ड पार्षद मनोज पासवान,  पार्षद प्रतिनिधि भुटेली महतो, वार्ड पार्षद कामेश्वर राज, संजय गुप्ता, हरेन्द्र पंडित, शमशेर बहादुर पांडेय, विनोद तिवारी सहित बङी संख्या में लोग लगे हुए हैं।

Related posts

“5 साल की कुर्सी बनाम 60 साल की नौकरी: पेंशन का पक्षपात”

rktvnews

भोजपुर:भव्यता से हुआ प्रगतिशील लेखक संघ का काव्य सम्मेलन, नई कमिटी की हुई घोषणा, जनार्दन मिश्र बने अध्यक्ष।

rktvnews

दिव्यांगजनों के लिए ऐतिहासिक पहल का अनावरण किया गया।

rktvnews

नागर विमानन महानिदेशालय ने कलबुरगी हवाई अड्डे पर नाइट लैंडिंग सुविधा की मंजूरी दी।

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

टैली सोल्युशन्स ने किया ‘एमएसएमई ऑनर्स’ के चौथे संस्करण का अनावरण, उद्यमिता की उत्कृष्टता का जश्न मनाने की तैयारी।

rktvnews

Leave a Comment