RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : करनामेपुर पुलिस ने बोलेरो से 338 लीटर अंग्रेजी शराब किया बरामद।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 2 अक्टूबर। भोजपुर जिला के करनामेपुर पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप को बरामद किया है। भोजपुर एसपी के निर्देश पर जगदीशपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव चंद्र सिंह के नेतृत्व में करनामेपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने सशस्त्र बल के साथ मरचइया गाँव के पास बोलेरो पर लदे 338.400 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। पुलिस को देख शराब तस्कर अंधेरे और कीचड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये। पुलिस ने बोलेरो समेत उक्त शराब को जप्त कर लिया। इस संबंध में करनामेपुर थाना मे बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 के तहत कांड संख्या 36/2024 दर्ज किया गया है। जप्त शराब मे 750 एम एल का 2 पेटी राॅयल स्टैग 18 लीटर, 180 एम एल का 35 पेटी 8 पीएम 302.400 लीटर, 375 एम एल का 2 पेटी राॅयल स्टैग 18 लीटर कुल मिलाकर 338.400 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल है।

Related posts

मुजफ्फरपुर:राज्य रैंकिंग में पारु का परचम बरकरार, राज्य में फिर बना नंबर वन अंचल—डीएम बोले: बाकी अंचल लें प्रेरणा, मिशन मोड में करें काम

rktvnews

इन्द्र कर्ण सोपान

rktvnews

एक वर्ष में 1 लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती, अभी तक 60 हजार पदों पर नियुक्ति : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने देश में फिटनेस संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

rktvnews

पृथ्वी दिवस पर “अवनी” की वेदनाओ से आत्मसात कराती कवियत्री शालिनी की रचना “संकल्प”

rktvnews

भारतीय तटरक्षक ने बंगाल की खाड़ी में आंध्र तट के निकट नौ घायल मछुआरों को बचाया।

rktvnews

Leave a Comment