RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जमीरा कोठी में आरा रंगमंच का होली मिलन संपन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)14 मार्च। स्थानीय मारुति नगर स्थित जमीरा कोठी में आज आरा रंगमंच के बैनर तलें होली मिलन का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन जमीरा कोठी की माता जी लीला सिंह,नीरजा सिंह व आरा रंगमंच के अध्यक्ष पुष्पेंद्र नारायण सिंह के साथ कलाकारों और पत्रकारों ने संयुक्त रूप से किया।संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल सिंह के द्वारा किया गया।उद्घाटन पूर्व सभी ने दिवंगत वरिष्ठ लेखक ,समाजसेवी व जेपी सेनानी स्व पवन श्रीवास्तव के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया।कार्यक्रम के दौरान आरा रंगमंच के सचिव अशोक मानव ने घोषणा करते हुए कहा कि सालों भर स्व पवन श्रीवास्तव के नाम पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा उनकी प्रतिमा जेपी स्मारक के मुक्तांगन में स्थापित कराई जायेगी इसके लिए आरा रंगमंच प्रयासरत है।
होली मिलन के दौरान पारंपरिक गायिकी करते हुए शिक्षक सह रंगकर्मी अरुण पांडे ने बाबा हरिहरनाथ…प्रमोद सिंह ने आइले आइले परदेसिया …. राजा बसंत बाहर गायक सह शिक्षक ने अपनी प्रस्तुति देते हुए गाया गोरिया करके श्रृंगार…आइले न पिया परदेसिया…चूड़ीया लाइह छोट ए सैयां बा मोरा नरमी कलाइयां … इसी तरह कई गायकों ने प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के दौरान न्यूज 11 के संपादक सह रंगकर्मी अनूप सोनू,रंगकर्मी सह पत्रकार रविन्द्र भारती , रंगकर्मी सरोज सुमन,दीपू तिवारी,वरिष्ठ पत्रकार सुधीर मिश्रा ,रंगकर्मी श्याम शर्मिला, समेत दर्जनभर लोगों को रंगमंच के अध्यक्ष ने अंगवस्त्र दे सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान संतोष पांडे, अंजनी आदि ने जमकर ताल ठोका।उपस्थित लोगों में वरिष्ठ रंगकर्मी चंद्रभूषण पांडेय,मनोज श्रीवास्तव ,ओपी पांडे,समाजसेवी शंभू गुप्ता, वार्ड पार्षद सह रंगकर्मी बमभोला ,बुजुर्ग बद्री विशाल सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल-3 पर ‘फास्ट ट्रैक इमीग्रेशन – ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

भगवत शरणागति में ही सद्गति मिलती है:कथावाचिका गंगा मिश्रा

rktvnews

डिलीवरी के समय होने वाली मुश्किलों से बचने के लिए महिलाओं को करना चाहिए ये योगासन : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

लंबित कार्यों को तत्परता से करें, अन्यथा होगी अनुशासनिक कार्रवाई: डीएम

rktvnews

चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का किया अवलोकन,विद्यार्थियों से किया संवाद।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने घाना का राष्ट्रीय सम्मान ग्रहण किया।

rktvnews

Leave a Comment