RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

शिवराज सिंह चौहान झारखंड विधान सभा चुनाव के प्रभारी एवं हेमंत विश्व शर्मा सह प्रभारी नियुक्त।

झारखंड प्रदेश भाजपा ने किया स्वागत

शिवराज सिंह चौहान एवं हेमंत विश्व शरमा के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में बनेगी मजबूत डबल इंजन सरकार : बाबूलाल मरांडी

रांची/झारखण्ड ( डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार) 18 जून। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के निर्देशानुसार आज झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की दृष्टि से चुनाव प्रभारी एवम सह प्रभारी की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवम असम सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शरमा सह प्रभारी बनाए गए हैं।
प्रदेश भाजपा ने दोनो नियुक्तियों का स्वागत एवम अभिनंदन किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दोनो नेता अनुभवी ,परिश्रमी और कुशल संगठनकर्ता हैं।
श्री मरांडी ने कहा कि शिवराज सिंह जी एवम हेमंत विश्व शरमा जी ने झारखंड के लोकसभा चुनाव में भी खूब पसीना बहाया है। तपती गर्मी में कई सभाओं को संबोधित किया।
कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इनके अनुभवों,कार्य कुशलता और प्रत्यक्ष मार्गदर्शन का लाभ पार्टी को मिलेगा।
कहा कि चुनाव प्रभारी एवम सह प्रभारी के मार्गदर्शन में भाजपा प्रदेश की भ्रष्ट , निकम्मी ठगबंधन सरकार को उखाड़ फेंकते हुए प्रदेश में मजबूत डबल इंजन सरकार बनाएगी।
*नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी* ने स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। जनता ने लोकसभा चुनाव में ही इंडी एलायंस को सबक सीखा चुकी है।
उन्होंने कहा कि शिवराज जी एवम हेमंत विश्व शरमा जी के मार्गदर्शन में पार्टी रिकॉर्ड मतों से प्रदेश में सरकार बनाएगी।
स्वागत करने वालों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ,निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज सिंह सहित अन्य शामिल हैं।

Related posts

छत्तीसगढ़ : युक्तियुक्तकरण में नहीं, रिक्त पदों की भर्ती में है स्कूली शिक्षा का भविष्य।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व मंत्री सह राजद नेता शिवचंद्र राम का आरा अतिथि गृह में किया गया स्वागत।

rktvnews

भारतीय नौसेना पोत मुंबई बहुराष्ट्रीय अभ्यास ला पेरोस में शामिल होगा।

rktvnews

भोजपुर:संघर्ष सेवा समिति द्वारा चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान।

rktvnews

07 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दिवाली पर गर्भवती महिलाओं को किन बातों का रखना चाहिए विशेष ध्यान : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

Leave a Comment