RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट द्वारा काला बिल्ला लगा किया गया कार्य।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 जुलाई।आज भोजपुर जिला के बड़हरा प्रखंड, उदवंतनगर नगर, सिंचाई विभाग, कृषि विभाग के कर्मी ,पंचायत रोजगार सेवक, पंचायत सचिव राजस्व कर्मचारी, शिक्षक, लिपिक सहायक, चौकीदारकर्मी, अंचल कर्मी सीडीपीओ कार्यालय के कर्मी, महिला पर्यवेक्षक, सहित अन्य कर्मियों ने अपने अपने विभाग के कार्यालयों में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट बिहार पटना के राज्य स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में दो दिवसीय काला बिल्ला कार्यक्रम के दूसरे दिन भी अपने कार्यालय में काला पट्टी बांधकर सरकारी कार्य किया और नारेबाजी भी की। दूसरे दिन का नेतृत्व बड़हरा प्रखंड में अनामिका, संध्या सिंह, श्यामा कुमारी, अंजली कुमारी, पूनम कुमारी, प्रतिमा कुमारी, महिला सुपरवाइज़र ,जिला सचिव उमेश कुमार सुमन, जिला सचिव कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर, रामानन्द सिंह, जिला अध्यक्ष कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर, राम कुमार, सिंह, वेद प्रकाश, प्रेम रंजन, शशिभूषण सिंह, कृषि समन्वयक, मनोरंजन सिंह, मनोज सिंह, रमेश कुमार, सिराजुद्दीन, आकिब,रिजवान, महताब, अनवारूल ने अपने अपने कार्यालय में काला बिल्ला बांधकर अपने कार्य को किया। संबोधन के क्रम में जिला सचिव सुमन ने ups,और ops में अन्तर को विस्तार से समझाया, कहा कि, ओल्ड पेंशन लागू करवाने के लिए देश से लेकर राज्य तक अनवरत आंदोलन चरणबद्ध तरीके से चल रहा है, आपकी एकता जितनी मजबूती ताकत प्रदान करेगी, ओल्ड पेंशन जल्द लागू केंद्र सरकार द्वारा,और राज्य सरकार,2004 के बाद सेवा में कर्मचारी पर लागू करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार किया जाए, महासंघ गोप गुट के राज्य स्तरीय कार्यक्रम या प्रखंड और जिला स्तर के कार्यक्रम में भी शामिल हुआ जाए, पुराना पेंशन पूरे देश में लागू होना चाहिए, राष्ट्रीय आंदोलन का नेतृत्व विजय बंधु, और राज्य स्तर के आंदोलन के नेतृत्व वरुण पांडे और महासंघ गोप गुट बिहार पटना,सहित अन्य सेवा संघठन भी आंदोलन में शामिल हैं,. आज के काला बिल्ला कार्यक्रम में राजेश कुमार, वेद प्रकाश, प्रेम रंजन, रबी भारती, मनोज सिंह, विजय कुमार, सुजीत पांडे, रमेश सिंह, प्रतिमा कुमारी, पूनम कुमारी, अंजली कुमारी, संध्या सिंह, अनामिका कुमारी, श्यामा कुमारी, मुन्नी देवी,विनय दीपक शर्मा सोनू ,मनीष,रवि, रंजीत कुमार, ध्रुव पंडित, महताब, सिराज, अनवर,मनोरंजन,राहुल,अनिल कुमार, इमरान अली, मुन्ना, निर्मल, सहित अन्य कर्मीयों ने भी अपने वक्तव्य में पुराना पेंशन पर प्रकाश डाला।

Related posts

भोजपुर:युवा दिवस पर संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित,प्रतिभागी हुए सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:विश्व नगर दिवस पर सेमिनार और फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित!नगर को साफ सुथरा और सौंदर्यीकरण के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं:मेयर इन्दु देवी

rktvnews

गढ़वा में 29 नवम्बर को एक दिवसीय “रोज़गार मेला” का होगा आयोजन।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल से माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति ने सौजन्य भेंट की।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल से वेट लिफ्टर मोहम्मद कैफ ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

रामगढ़:बालू खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर 7 ट्रैक्टर वाहनों को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

Leave a Comment