RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर मे मुख्य पार्षद ने कार्यपालक पदाधिकारी के मनमानी के विरुद्ध दिया धरना ! कार्यपालक पदाधिकारी ने आरोप को बताया बेबुनियाद, मनगढ़ंत व राजनीति से प्रेरित।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 सितम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के कथित मनमानी एवं तानाशाही पूर्ण रवैये के विरुद्ध मुख्य पार्षद जुगनू देवी तथा अन्य चार पार्षदों ने नगर पंचायत कार्यालय के मुख्य गेट के सामने धरना दिया और मेन गेट में तालाबंदी कर विरोध जताया। मुख्य पार्षद जुगनू देवी ने नगर पंचायत के मेन गेट के सामने बैठकर कार्यपालक पदाधिकारी की कार्यशैली के विरुद्ध तालाबंदी कर दिया और धरना दिया। कार्यपालक पदाधिकारी सहित नगर पंचायत कार्यालय के अन्य कर्मियों को कार्यालय मे बंद रखा गया। मुख्य पार्षद का कहना है कि कार्यपालक पदाधिकारी ने नक्शा पास करने, कंबीर अंत्येष्टि सहित नगर पंचायत के विकास कार्य को अवरुद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी बहाना बनाकर कार्यालय से गायब रहते हैं तथा फोन करने पर मीटिंग मे रहने की बात कहते हैं।

पार्षद व अन्य से बात करते कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम

कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम ने मुख्य पार्षद जुगनू देवी सहित अन्य पार्षदों से कहा कि नियम संगत जो भी काम होगा किया जायेगा। इसके बाद मुख्य पार्षद सहित अन्य पार्षद धरना समाप्त कर चले गये। वहीं दूसरी तरफ कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम ने बताया कि मेरे संज्ञान में जो भी काम आता है उसका तुरंत निष्पादन किया जाता है। दबाव में गलत काम नहीं कराया जा सकता है। कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम ने कहा कि मेरे ऊपर लगाये गये आरोप बेबुनियाद, मनगढ़ंत एवं राजनीति से प्रेरित हैं तथा गलत काम करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और मनमानी का आरोप लगाया जा रहा है। धरना देने वालों में मुख्य पार्षद जुगनू देवी, वार्ड पार्षद मनोज पासवान, शाहिद अनवर उर्फ सगीर, देवांती देवी, संजय चतुर्वेदी आदि  शामिल थे।

Related posts

गिरीडीह:बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर समाहरणालय परिसर से जागरूकता वाहन रवाना।

rktvnews

चतरा:विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, प्रभात फेरी से हुआ शुभारंभ।

rktvnews

आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने सदन में क्षेत्र के किसानों,व्यवसाइयों और बेरोजगारी के अतिरिक्त कई मुद्दों पर उठाया सवाल।

rktvnews

आवासन आयुक्त ने स्थानांतरित सचिव को दी विदाई, नए सचिव, उप सचिव के आगमन पर दी शुभकामनाएं।

rktvnews

वैशाली: जिलाधिकारी ने किया सहयोगी भवन में ए.एन.एम. स्कूल का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:विजयोत्सव की पूर्व संध्या पर महाराजा महाविद्यालय में लगाई जायेगी अभिलेख प्रदर्शनी।

rktvnews

Leave a Comment