RK TV News
खबरें
Breaking Newsविकास

जोधपुर में प्रस्तावित मल्टीलेवल ऐलिवेटेड रोड पर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक ऐलिवेटेड रोड के निर्माण से जोधपुरवासियों को मिलेगी ट्रैफिक से राहत – मुख्यमंत्री

जयपुर/राजस्थान 29 जून। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर जोधपुर में प्रस्तावित मल्टीलेवल ऐलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि जोधपुर में मल्टीलेवल ऐलिवेटेड रोड के निर्माण से शहरवासियों को यातायात के दबाव से राहत मिलेगी। वाहन चालकों को आवागमन में समय की बचत के साथ-साथ यह ऐलिवेटेड रोड शहर के औद्योगिक विकास को गति देगी।
बैठक में बताया गया कि लगभग 2 हजार करोड़ रूपए की लागत से प्रस्तावित यह 10.7 किलोमीटर लम्बी मल्टीलेवल ऐलिवेटेड रोड जोधपुर में किशोरबाग से शुरू होकर आखलिया सर्किल तक जाएगा। यह ऐलिवेटेड रोड कृषि उपज मंडी, महामंदिर चौराहे, पावटा चौराहे, सोजती गेट, जालोरी गेट, 5वीं रोड चौराहे एवं बॉम्बे मोटर चौराहे से होकर गुजरेगी।
जोधपुर मल्टीलेवल ऐलिवेटेड रोड के लिए केन्द्र सरकार को भेजी गई विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट वर्ष 2040 तक की ट्रैफिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसमें आमजन की सुगमता के लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कनेक्टीविटी बढ़ाने तथा ट्रैफिक का भार कम करने का विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही, शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का भी प्रावधान रिपोर्ट में किया गया है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि मल्टीलेवल ऐलिवेटेड रोड की ड्राफ्ट डीपीआर स्वीकृति हेतु केन्द्र सरकार को प्रेषित की जा चुकी है। गहलोत ने अधिकारियों को प्रस्ताव की शीघ्र स्वीकृति हेतु यथासंभव प्रयास करने के लिए निर्देशित किया।
सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव, मुख्य सचिव उषा शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोरा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया, एनएचएआई के प्रतिनिधि मनोज कुमार, जोधपुर कलेक्टर श्री हिमांशु गुप्ता, जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्री देवेन्द्र कुमार सहित विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।

Related posts

भोजपुर:राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 जनवरी 2025

rktvnews

एडिप योजना अंतर्गत निशुल्क उपकरण वितरण समारोह आयोजित,कुल 2494 दिव्यांगजन लाभान्वित!दिव्यांग जनों को सक्षम और स्वावलंबी बनाना लक्ष्य:ऊर्जा मंत्री आरके सिंह

rktvnews

मुंबई:केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री ने वेलनेस विशेषज्ञों के साथ गेटवे ऑफ इंडिया से ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ की अगुवाई की और मोटापे से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाया।

rktvnews

भाजपा युवा मोर्चा की भोजपुर जिला कमेटी गठित!युवा शक्ति से पार्टी होगी मजबूत:जिला अध्यक्ष विभू जैन

rktvnews

भोजपुर:पुण्यतिथि पर याद किए गए केशव प्रसाद सिंह।

rktvnews

Leave a Comment