RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:पंचायत सरकार भवन से पंचायत की सरकार संचालित करें : जिलाधिकारी

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)21 सितंबर।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा सिमरी प्रखंड अंतर्गत राजपुर परसनपाह में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी बक्सर द्वारा बताया गया कि पंचायत सरकार भवन का फिनिशिंग, चहारदिवारी का कार्य चल रहा है। निर्देश दिया गया कि पंचायत सरकार भवन में सभी संबंधित पंचायत स्तरीय कार्यालय/सेवाओं का संचालन सुनिश्चित करायेंगे तथा समय समय पर कार्य का अनुश्रवण करना भी सुनिश्चित करेंगे।
प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरी को निर्देश दिया गया कि पंचायत सरकार भवन में विद्युत की वैक्लिपक व्यवस्था यथा सोलर पैनल, इन्वट्रर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे। साथ ही पर्याप्त क्षमता का विद्युत ट्रांसर्फमर अधिष्ठापित करने हेतु समन्वय स्थापित करेंगे। पंचायत सरकार भवन हेतु फर्नीचर आदि की व्यवस्था संबंधित मदों से नियमानुसार कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि भवन में वर्षा जल संचयन हेतु निर्माण कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे। पंचायत सरकार भवन में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी विकसित करने हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही CSC, डाक घर, जीविका कार्यालय के संचालन, सरपंच द्वारा कचहरी कार्यों के निष्पादन हेतु कमरा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरी को निर्देश दिया गया कि पंचायत सरकार भवन में सभी लोक सेवाओं को पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्राप्त करने के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करें। साथ ही कर्मियों का रोस्टर प्रदर्शित करें कि किस दिन किन कर्मियों की ड्यूटी है।
पंचायत सरकार भवन की सुरक्षा हेतु अनुमंडल पदाधिकारी डुमराँव एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमराँव आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे।
निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमराँव, जिला पंचायत राज पदाधिकारी बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरी, अंचलाधिकारी सिमरी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिले के 08 अपराधकर्मी हुए जिला बदर,16 अपराधकर्मी हुए थाना बदर।

rktvnews

गढवा:एसपीडी कॉलेज का NCC Cadet विशेष शिविर सड़क सुरक्षा पर कार्यक्रम आयोजित, NCC Cadet को किया गया जागरुक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी।

rktvnews

बिहार:जदयू के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त हुए श्याम रजक।

rktvnews

एक फिल्मकार के रूप में मेरा यह कर्तव्य है कि मैं जागरूकता लाऊं और लोगों को सबकुछ गवां कर फिर से उठ खड़े होने की कहानी बताऊं: धनीराम टिस्सो, कार्बी फीचर फिल्म ‘मीरबीन’ के निर्माता

rktvnews

Leave a Comment