RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

भोजपुर : डीएम और एसपी ने अपराधिक साजिश और गतिविधियों की जांच के उद्देश्य से आरा मंडलकारा में की छापेमारी।

आरा/भोजपुर 18 फरवरी।आज सुबह जिला पदाधिकारी भोजपुर,पुलिस अधीक्षक भोजपुर,सहायक पुलिस अधीक्षक सदर, एसडीएम सदर ,दोनों प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक ,नगर और नवादा थाना अध्यक्ष तथा पुलिस बल के साथ आरा जेल में अचानक छापेमारी की गई। इस छापेमारी में संपूर्ण वार्ड की नियमानुसार जांच और चेकिंग किया गया। अचानक हुई छापेमारी के संदर्भ में बताया गया की जेल के अंदर किसी भी प्रकार की होने वाली आपराधिक घटनाओं के लिए साजिश तथा अन्य किसी अवैध गतिविधि की जांच करने और उस पर विधिक करवाई करने के उद्देश्य से की गई। आज की छापामारी में के बारे में बताया गया की फिलहाल किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध सामग्री या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा जेल अधीक्षक को जेल परिसर में निगरानी रखने के साथ कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए,जिससे किसी प्रकार की अवैध व अपराधिक गतिविधियों की साजिश या अन्य प्रकार की गतिविधि जेल परिसर में नहीं होने पाए।

Related posts

रायपुर:शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को करें जागरूक: रीना बाबासाहेब कंगाले

rktvnews

हर वचन होगा पूरा : तेजस्वी यादव

rktvnews

भोजपुर:नगर रामलीला समिति की बैठक मुख्य संरक्षक रामकिंकर दास की अध्यक्षता में संपन्न।

rktvnews

चतरा: नशा मुक्त समाज के लिए शिक्षक जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित कराएं :राज्यपाल

rktvnews

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का हमेशा करती हूं प्रयास : वर्षा खान

rktvnews

Leave a Comment