RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना एवं भागलपुर जिले के दो महत्वपूर्ण पथों के नवीनीकरण कार्य को मिली प्रशासनिक स्वीकृति।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)17 दिसम्बर।पटना एवं भागलपुर जिले में सड़क संरचना के उन्नयन हेतु 02
महत्वपूर्ण पथों के नवीनीकरण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। पटना जिले में Left out of NHAI (Ch-3.370 से 11.430 तक कुल 8.06 किमी) और दीघा सर्विसलेन (Ch-9.570 से 10.550 तककुल 0.980 किमी) के नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा वही भागलपुर जिले में NH-131B (किमी 0.800 से 15.000 किमी) के नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा।
उप-मुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पथ निर्माण विभाग लगातार विभिन्न जिलों में जिन सड़कों में नवीनीकरण की आवश्यकता है, उन्हें चिन्हित कर उनके नवीनीकरण का कार्य कर रही है। इसी दिशा में पटना एवं भागलपुर जिले में भी दो सड़कों के नवीनीकरण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गयी है।

पथ प्रमंडल, पटना पश्चिम अंतर्गत Left out of NHAI (Ch-3.370 से 11.430 तक कुल 8.06 किमी) और दीघा सर्विसलेन (Ch-9.570 से 10.550 तककुल 0.980 किमी) के नवीनीकरण कार्य के लिए ₹ 933.53 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। इस कार्य के बाद खगौल दीघा नहर पथ पर यात्रा करना आमजन के लिए अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।

विदित हो कि यह पथ (खगौल दीघा नहर) दक्षिण बिहार से जे.पी. सेतु होते हुए उत्तर बिहार जाने का मुख्य पथ है। वर्तमान समय में उक्त नहर पथ एक व्यस्ततम पथ हो गया है। जिसपर अनेकों अपार्टमेंट, अस्पताल, बहुमंजिला ईमारत आदि निर्मित है। इस पथ से होकर उत्तर बिहार के लोग प्रतिशिष्टित्त AIIMS, अरवल, औरंगाबाद आदि जगह आते-जाते हैं। यह पथ पटना के तीन मुख्य पथों NH-139, NH-98 (एम्स गोलम्बर) नेहरू पथ एवं बांकीपुर-दानापुर पथ को आपस में जोड़ती है।

इसी प्रकार राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, भागलपुर अंतर्गत NH-131B (किमी 0.800 से 15.000 किमी) में IRQP (Improvement of Riding Quality Programme) कार्य के लिए ₹910.59 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। इस पथ की कुल लंबाई 14.20 किमी है और इसमें 40mm BC (बिटुमिनस कंक्रीट) का प्रावधान भी किया गया है।

उक्त पथ दो राष्ट्रीय उच्च पथों NH-80 & NH-31 को जोड़ता है। इस पथ के नवीनीकरण कार्य से विक्रमशिला सेतु से होकर आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।

Related posts

प्रधानमंत्री ने ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जीपीएआई) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा:विश्व हृदय दिवस पर जिला में जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

आज मध्य प्रदेश से सामाजिक समरसता के नए युग की शुरुआत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

rktvnews

इंदिरा गांधी की इमरजेंसी बनाम संघ-भाजपा का अघोषित आपातकाल।

rktvnews

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 और 4 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर।

rktvnews

बृहद गौ संरक्षण केंद्र सरूरपुर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण!गौशालाओं में गोवंश के भरण-पोषण के लिए अब ₹50 प्रति पशु खर्च किये जायेगे,गौशालाओं में नहीं होने दी जाएगी कोई समस्या।

rktvnews

Leave a Comment