RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किये गये रेलवे से संबंधित योजनाओं के शिलान्यास/उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 26 फरवरी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम सेकिये गये रेलवे से संबंधित योजनाओं के शिलान्यास/उद्घाटन कार्यक्रम में 1 अणे मार्ग स्थित‘संकल्प’ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौघरी एवं उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रिमोट केमाध्यम से 41 हजार करोड़ रुपये की लागत से देश भर के 554 रेलवे स्टेशनों का तथा 1500रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के पश्चात् प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने कार्यक्रम से जुड़े लोगों को संबोधित किया।
आज के इस कार्यक्रम में बिहार के 33 रेलवे स्टेशनों- बरौनी, सीवान, मुंगेर, थावे,सबौर, अररिया कोर्ट, शिवनारायणपुर, दौरम मधेपुरा, डेहरी ऑन सोन, गुरारू, काढागोला रोड,चौसा, लहेरियासराय, बांका, सिमरी बख्तियारपुर, सुपौल, नवादा, रक्सौल, मोतीपुर, लखीसराय,मशरख, रफीगंज, मैरवा, पीरो, बिक्रमगंज, लाभा, जनकपुर रोड, चकिया, नवीनगर रोडघोड़ासहन, सालमारी, एकमा एवं शाहपुर पटोरी का पुनर्विकास कार्य एवं 68 रोडओवरब्रिज/अंडरपास का निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।
रेलवे योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्य की शुरुआत होने से पहले दानापुरके मंडल रेल प्रबंधक (डी०आर०एम०) श्री जयंत कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा एवंअंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान रेलवे की परियोजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म की प्रस्तुति दीगई।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधान पार्षद अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधानसचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यपदाधिकारी गोपाल सिंह एवं दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक (डी०आर०एम०) जयंतकुमार चौघरी उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:लोक सेवा दिवस-2025 के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन, संगीतमय वातावरण में लोक सेवकों ने दी सुरीली प्रस्तुतियां।

rktvnews

देश के बहुचर्चित शायर मुनौवर राणा के निधन पर जन संस्कृति मंच, आरा ने गहरा शोक व्यक्त किया।

rktvnews

उत्तराखंड:राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन में स्वामी रामतीर्थ के जीवन-दर्शन और ऐतिहासिक यात्रा पर आधारित दो पुस्तकों का विमोचन किया।

rktvnews

इंदौर:मंत्री सिलावट ने सांवेर विधानसभा को दी करोड़ों रूपये की सौगात।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर:श्री अन्न आधारित पकवान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment