RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, कारीगरी, शिल्पकारी और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों का माना जाता है इष्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने निवास स्थित तकनीकी कक्ष में किया भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)17 सितंबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सृष्टि के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री निवास स्थित तकनीकी कक्ष में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का सर्वोच्च वास्तुकार, यांत्रिकी विज्ञान और स्थापत्य वेद का निर्माता माना जाता है। भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, कारीगारी, शिल्पकारी, इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों का इष्ट माना जाता है। वे मशीनरी एवं शिल्प उद्योगों के प्रमुख आराध्य हैं। गर्व का विषय है कि विश्वकर्मा समुदाय ने अपने श्रम और समर्पण से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज का दिन बहुत पावन है। शिल्प शास्त्र के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन दिवस है तो दूसरी तरफ ज्ञान, बुद्धि और समृद्धि के देवता श्रीगणेश एवं श्रीहरि की स्तुति के लिए अनंत चतुर्दशी भी हम मना रहें है। मेरी यही प्रार्थना है कि प्रभु का आशीर्वाद सभी प्रदेशवासियों पर बना रहें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी का जन्म-दिवस भी है, जोस्किल इंडिया जैसे महत्वपूर्ण अभियानों से देश के करोड़ों युवाओं को आत्म-निर्भर बना रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 13 हजार करोड़ रूपए की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ किया था, जिसका उद्देश्य तकनीकी और शिल्पकारी से जुड़े विश्वकर्मा समाज के भाई-बहनों को आर्थिक समृद्धि की ओर ले जाना है। इस योजना से उन्हें अपने हुनर को और निखारने का अवसर मिल रहा है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार विश्वकर्मा योजना के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल ने दिवंगत दिनेश अग्रवाल के घर पहुंच,उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

दरभंगा:जीविका दीदियों ने मेगा कैम्प आयोजित कर शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश।

rktvnews

वरिष्ठ वंश लेखक प्रतिनिधि सम्मेेलन 2023 वंश लेखन के साथ-साथ सरकारी योजनाओ को भी घर-घर पहुचाए! वंशलेखक -संस्कृत शिक्षा मंत्री मुख्यमंत्री को उनकी जनकल्याणकारी योजनाओ के लिये बताया ‘इतिहास पुरूष‘

rktvnews

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने नई वेबसाइट की शुरुआत की, वेबसाइट (https://trai.gov.in/) पर उपलब्ध है।

rktvnews

दुमका:सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, परिसर में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:केवटी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय भेड़ियाही में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment