RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: मोटर साइकिल गिरोह के सदस्य अवैध हथियार और चोरी के सामान संग गिरफ्तार।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)04 जुलाई। भोजपुर पुलिस ने नवादा थानान्तर्गत बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व मोटरसाईकिल चोर गिरोह के 04 सदस्य को अवैध आग्नेयास्त्र एवं चोरी की गई सामानों के साथ गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी विज्ञाप्ति में बताया गया है की दिनांक-04.07.2024 को समय करीब 00:45 बजे रात्रि में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आरा नवादा थानान्तर्गत ग्राम-विष्णुनगर स्थित रमेश रंजन के मकान के किरायेदार छोटु कुमार के पास चोरी का मोटरसाईकिल एवं अवैध हथियार रखे हुए हैं, जिससे कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। उक्त आसूचना का सत्यापन एवं अवैध आग्नेयास्त्र की बरामदगी तथा इसमें संलिप्त अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, सदर आरा के नेतृत्व में पु०नि० कमलजीत, पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष आरा नवादा थाना, पु०अ०नि० अनिल कुमार राय, स०अ०नि० अरविन्द कुमार, स०अ०नि० ओमप्रकाश कुमार, प्र०पु०अ०नि० दीपक कुमार गुप्ता, प्र०पु०अ०नि० अंकित आर्यण, प्र०पु०अ०नि० दीपक कुमार-02, पु०अ०नि० अजीत कुमार झा, सभी आरा नवादा थाना एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम-विष्णुनगर स्थित रमेश रंजन के मकान की चारो तरफ से घेराबंदी कर इसके मकान की तलासी लिया गया तो एक कमरे से 01 देशी पिस्टल बरामद किया गया तथा इसमें संलिप्त 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर मकान के पूरब-उत्तर स्थित बरामदा में से 02 मोटरसाईकिल, 07 मोटरसाईकिल का चाभी, लॉकर-02, ए०टी०एम०-01 सामग्री बरामद किया गया। इस संबंध में आरा नवादा थाना कांड सं0-478/24, दिनांक-04. 07.2024, धारा-318 (4)/317(5)/111/3(5) भा०न्या०सं० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया हैं।

बरामदगी-

(i) देशी पिस्टल-01 (ii) हिरो होण्डा मोटरसाइकिल-02

(iii) मोटरसाइकिल की चाभी-07

(iii) मोटरसाइकिल का चक्का लॉकर-02

(ii) एस०बी०आई० का ए०टी०एम० कार्ड-01

> गिरफ्तारी-

(i) छोटु कुमार, पिता-एकराम सिंह, सा०-लक्ष्मीपुर, थाना-आयर, जिला-भोजपुर।

(ii) पिन्टु कुमार, पिता-शिवशंकर यादव, सा०-धनौती, थाना-चरपोखरी, जिला-भोजपुर।

(iii) प्रिन्स कुमार उर्फ प्रिन्स राज, पिता स्व० विनय राम, सा०-महाराजा हाता, थाना-आरा नवादा, जिला-भोजपुर।

(iv) (काल्पनिक नाम) मुकेश महतो, पे०- सुरेश महतो, थाना-आरा नवादा, जिला-भोजपुर ।

Related posts

ट्रिनिटी एयर ट्रैवल एंड टूर्स ने ‘ट्रिनिटी स्टडी अब्रॉड’ की वृद्धि के साथ वैश्विक शिक्षा क्षेत्र में अपने विस्तार को मजबूत किया।

rktvnews

सम्मानो से बढ़ती है जिम्मेदारियां : दीप श्रेष्ठ

rktvnews

5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित।

rktvnews

खैरागढ़:कथित आंदोलन को सफल बनाने विश्वविद्यालय के वातावरण को दूषित कर रहा गैर शिक्षक कर्मचारी संघ।

rktvnews

छोटी उम्र से निरन्तर सृजनरत है हरियाणा के युवा साहित्यकार डॉ. सत्यवान सौरभ

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज असम में 44,703 सफल उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए।

rktvnews

Leave a Comment