RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा के पटेल बस स्टैंड एवं मुख्य मार्गों पर यातायात जाम और अतिक्रमण की समस्या के स्थायी समाधान हेतु समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 जून।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आरा शहर स्थित पटेल बस स्टैंड एवं आसपास के मुख्य मार्गों पर लगातार उत्पन्न हो रही यातायात जाम एवं अवैध अतिक्रमण की समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर निगम, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ समस्याओं के निराकरण पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नगर निगम एवं ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक के संयुक्त समन्वय से बस स्टैंड के पास ट्रैफिक चेक पोस्ट का निर्माण किया जाएगा,जिससे यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया जा सके।
इसके अतिरिक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं नगर निगम को निर्देशित किया गया कि वे अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए आर्थिक दंड (फाइन) सुनिश्चित करें।अतिक्रमण हटाने, सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने तथा आम नागरिकों को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी संबंधित एजेंसियों को समन्वय स्थापित कर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त,नगर निगम,अनुमंडल पदाधिकारी,आरा सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी,पुलिस उपाधीक्षक, यातायात एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (धान/गेहूँ) की अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

हेल्थ इंस्टिच्युट में तीन दिवसीय वैज्ञानिक-कार्यशाला में विशेषज्ञों ने प्रस्तुत किए वैज्ञानिक पत्र ।

rktvnews

स्वामी विवेकानंद अंडर 20 राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के 6 और 7 अप्रैल के ट्रायल में जिले से 6 खिलाड़ी होंगे शामिल:रविंद्र कुमार

rktvnews

धमतरी : गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास

rktvnews

अवैध पार्किंग कर यात्रियों को चढ़ाने वाले बसों पर मोतिहारी प्रशासन सख्त!जांच अभियान चला वसूला दंड।

rktvnews

जयहिंद नेशनल पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का नोएडा में हुआ भव्य उदघाटन।

rktvnews

Leave a Comment