RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: परीक्षा नियंत्रक के पदभार ग्रहण करने पर छात्र जदयू ने की भेंट।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 सितंबर। शनिवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में नए परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर अनवारुल हक अंसारी के पदभार ग्रहण करने पर छात्र जदयू अध्यक्ष आजाद सिंह के नेतृत्व में मिलकर उन्हें बधाई और शुभकामना दी गई।अंगवस्त्र और बुके देकर परीक्षा नियंत्रक का सम्मान भी किया।
आजाद सिंह ने परीक्षा नियंत्रक से छात्र छात्राओं की समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की।मूल डिग्री तथा परीक्षा संबंधित मुद्दों में जैन कॉलेज तथा महाराजा कॉलेज में पीजी सत्र 2022-24 सेमेस्टर थर्ड की परीक्षा को लेकर भी वार्ता की। परीक्षा नियंत्रक से छात्र हित को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लेने की बात कही जिसपर आश्वासन दिया की उच्च पदाधिकारियों से बातचीत पर आगे कोई निर्णय होगा।इस दौरान उपस्थित सदस्यों में कोषाध्यक्ष सदा शंकर राय, उपाध्यक्ष सुमित कुमार, मोनू कुशवाहा तथा गुड्डू यादव मौजूद रहे।

Related posts

इरेडा और आईआईटी भुवनेश्वर ने स्वच्छ ऊर्जा नवाचार के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर:कवि पवन श्रीवास्तव के निधन से विद्यालय परिवार को हुई अपूरणीय क्षति : डॉ.अर्चना

rktvnews

भोजपुर:प्रेमचंद नई राष्ट्रीय चेतना के साहित्यकार थे : प्रो. बलिराज ठाकुर

rktvnews

राज्य से प्रेरणा लेकर ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान देश में लागू – पोर्टल से बीमा क्लेम वितरण में राजस्थान देश में अव्वल – अब तक 19 हजार 900 करोड़ का फसल बीमा क्लेम वितरित।

rktvnews

बीपीएससी 69वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर की गई ब्रीफिंग।

rktvnews

केंद्र सरकार ने 31 वस्त्र उत्पादों के लिए 2 गुणवत्ता नियंत्रण आदेश प्रारंभ करने की घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment