RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

राजकीय एनएमपीजी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह!मुख्य अतिथि जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने किया ध्वजारोहण।

हनुमानगढ/राजस्थान 15 अगस्त। 77वा स्वतंत्रता दिवस समारोह जिले भर में धूमधाम से मनाया गया । जिला स्तरीय समारोह टाउन के राजकीय एनएमपीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला कलक्टर रुक्मणि रियार थी। जिला स्तरीय समारोह की शुरुआत सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि रुक्मणि रियार के ध्वजारोहण से हुई। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। राजस्थान पुलिस में कार्यरत मांगीलाल भारी ने घुड़सवारी के साथ तिरंगे को सलाम किया और हैरतंगेज कारनामे दिखाए ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर के अलावा हनुमानगढ़ विधायक चौ. विनोद कुमार, जिला प्रमुख कविता मेघवाल, नगर परिषद चेयरमैन गणेश राज बंसल, जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, बिसुका उपाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी, एडीएम कपिल कुमार यादव, सीईओ जिला परिषद सुनीता चौधरी, आरएए अशोक असीजा, एडीएम नोहर , चंचल वर्मा, भूपेन्द्र चौधरी, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, पार्षद मनोज बड़सीवाल,पार्षद सुमित रिणवा, जिला परिषद सदस्य मनीष मक्कासर, एएसपी बी एल मीणा, एडीश्नल एसपी नीलम चौधरी, एसडीएम दिव्या, एसडीएम पीलीबंगा संजना जोशी, एसडीएम टिब्बी स्वाति गुप्ता, एसडीएम नोहर सत्यनारायण सुथार, एसडीएम रावतसर रवि कुमार, अधीक्षण अभियंता अनिल अग्रवाल, एसई जोधपुर डिस्कॉम के के कसवां , सीएमएचओ श्री ओपी चाहर, बीसीएमओ डॉ ज्योति धींगड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हंसराज, एडीईओ माध्यमिक रणवीर शर्मा, नगर परिषद के अधिशासी अभियंता सुभाष बंसल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि जिला कलक्टर को परेड प्रभारी सुभाष कच्छावा ने परेड का निरीक्षण करवाया। उनके नेतृत्व में परेड का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान पुलिस पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व उपनिरीक्षक सुखविंदर सिंह, राजस्थान पुलिस महिला का नेतृत्व उपनिरीक्षक ज्योति, राजस्थान होमगार्ड का नेतृत्व प्लाटून कमांडर इंद्र कुमार निनाणिया, थर्ड आरएसी का नेतृत्व सुरेंद्र कुमार, एनसीसी सीनियर विंग का नेतृत्व सुनील कुमार, स्टूडेंट पुलिस केडेट (छात्र) का नेतृत्व राजकीय उमावि डब्बरवाला खुंजा की दिव्या कुमारी, स्टूडेंट पुलिस कैडेट (छात्रा) का नेतृत्व राजकीय बाउमावि टाउन की मोना कुमारी, साहब सिंह , हिन्दुस्तान स्काउट गाइड का संजय कुमार व राजस्थान राज्य स्काउट एवं गाइड का नेतृत्व विनोद कुमार ने किया। हैड कांस्टेबल अजमत अली के नेतृत्व में पुलिस और एनपीएस स्कूल के बैंड ने मधुर धुन पर स्वर लहरिया बिखेरी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने 2 फरवरी, 2007 को मणिपुर में आतंकवादियों से लौहा लेते हुए शहीद हुए बीएसएफ हैड कांस्टेबल शहीद ओमप्रकाश की पत्नी रामवंती देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात जिले की 89 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। जिसमें जिले के खिलाड़ियों, सोसाइटियो, गौशालाओ और घग्घर में बाढ़ के हालात के मद्देनजर किए गए उत्कृष्ठ कार्यों के लिए अधिकारियों को सम्मानित किया गया ।
एडीएम कपिल कुमार यादव ने राज्यपाल के नाम संदेश पढ़ा। इसके बाद हजारीराम सिराव, देवेंद्र पुनियां, भीमसेन, प्रभु दयाल, गुरुप्रित, मोहन लाल, जनक सिंह के नेतृत्व में विभिन्न स्कूलों नेहरू मेमोरियल, सरस्वती स्कूल, आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय, राउमावि टाउन, राबाउमावि जंक्शन, डीएवी स्कूल टाउन, राउमावि डब्बरवाला खुंजा जंक्शन, एनपीएस, महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम जंक्शन, स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर टाउन व महर्षि गौतम उच्च माध्यमिक विद्यालय टाउन के बच्चों ने व्यायाम प्रदर्शन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई भव्य प्रस्तुति

व्यायाम प्रदर्शन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मन की उड़ान फाउंडेशन की ओर से बच्चों ने राकेश के नेतृत्व में गणेश वंदना की प्रस्तुति दी, मदान इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने मनीष परनानी के नेतृत्व में देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति दी, डीएवी स्कूल के छात्रों ने प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में क्रांति की मशाल गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी । व्यापार मंडल स्कूल के विधार्थियों ने रंग दे रंग दे पर देशराज के नेतृत्व में रंग जमाया तो नवज्योति मूक बधिर एवं अंध विद्यालय के छात्रों ने वंदे मातरम् पर प्रस्तुति दे सबको मनमोहित कर लिया। संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के बच्चो ने फौजी थीम पर श्री जस बराड़ के नेतृत्व में तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कि छात्राओं ने केसरिया देशभक्ति गीत पर प्रियंका के नेतृत्व में प्रस्तुति दी ।
जिला कलक्टर ने मतदाता जागरूकता और आगामी विधानसभा चुनाव ने मतदान प्रतिशत बढाने के उद्देश्य से सभी उपस्थितजनो को मतदान की शपथ दिलाई और सेल्फी प्वाइंट पर तिरंगे के साथ सेल्फी खींची।
मंच संचालन नवज्योति मूक बधिर संस्थान के भीष्म कौशिक और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सतीपुरा की सीनियर लेक्चरर सरिता राघव ने किया।
इससे पहले सुबह 8 बजे जिला कलक्टर आवास पर जिला कलेक्टर ने ही ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात सुबह 8.15 बजे कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सुबह 8 बजे ही सभी राजकीय कार्यालयों पर संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिला और ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में एनपीएस स्कूल की बच्चियों ने नरेश अठवाल के नेतृत्व में राष्ट्रगीत गाया ।

Related posts

पारंपरिक,सांस्कृतिक गायिकी की धरोहर है गायिका मंगला सलोनी।

rktvnews

मुख्यमंत्री का भरतपुर दौरा हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री – 21.08 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं शिलान्यास – महंगाई राहत कैम्प का किया अवलोकन।

rktvnews

भगवान शिव की पूजा समस्त इच्छित फल प्रदान करती है:आचार्य भारत भूषण

rktvnews

राजस्थान:जिला स्तर से ईसी प्राप्त लीज-क्वारी लाइसेंस धारक परिवेश पोर्टल पर अविलंब फार्म 2 अपलोड करे: प्रमुख सचिव माइंस टी रविकान्त

rktvnews

पिथौरागढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को लगभग 4 हज़ार 200 करोड़ रुपये की दी सौगात।

rktvnews

चतरा:जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment