RK TV News
खबरें
Breaking News

महिला कॉलेज में “कबाड़ से जुगाड़”पर छात्राओं ने लगाई प्रदर्शनी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 सितंबर। शनिवार को एम एम महिला कॉलेज आरा के मनोविज्ञान विभाग में एम ए सेमेस्टर वन की छात्राओं के द्वारा एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने अनेक अनुपयोगी और रद्दी पड़ी हुई वस्तुओं का उपयोग करके अनेक सुंदर एवं सजावटी वस्तुओं का निर्माण कर उनको प्रदर्शित किया। इन वस्तुओं में मुख्य रूप से पेपर की वॉल हैंगिंग, पुरानी प्लास्टिक की बोतल से गुलदस्ते का निर्माण, पेपर से पेन स्टैंड बनाना ,फोटो फ्रेम एवं आइसक्रीम स्टिक की मदद से बहुत ही सुंदर और सजावटी वस्तुओं का प्रदर्शन किया । इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉक्टर सादिया हबीब ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए बताया कि किस तरह से हम बेकार पड़ी वस्तुओं से सजावटी सामग्री बनाकर कम खर्चे में अपने घर को सजा सकते हैं। विभाग की अन्य असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती बिभा ,डॉक्टर सुधा सिंह, डॉक्टर अर्पणा कुमारी, डॉक्टर रश्मि गुप्ता ,डॉक्टर कायनात रिज़वी एवं डॉक्टर कंचन कुमारी ने इस विषय पर छात्राओं का मार्गदर्शन किया और उनकी बनाई हुई वस्तुओं की सराहना की । छात्राओं में विशेष रूप से रूपाली ,रिचा, नीरू , जेबा ,नाज़नीन आदि का प्रयास सराहनीय था।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने किया बागपत बड़ौत खेकड़ा विकास प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:तरारी विधानसभा उपचुनाव मे एनडीए उम्मीदवार के पक्ष मे मंत्री प्रेम कुमार ने किया जनसंपर्क।

rktvnews

भोजपुर:बबली राज के न्यायिक सेवा में आने पर बधाई देने पहुंचे राजद नेता अरूण यादव।

rktvnews

सारण: पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की जयंती पर अर्पित की गई श्रद्धांजली।

rktvnews

नारनौल:जिला रेडक्रास सोसायटी के आठ संवयसेवक बने राज्य स्तरीय डिजास्टर रिस्पांस टीम आपदा मित्र के सदस्य।

rktvnews

21 अक्टूबर, 2023 तक कोयले का कुल स्टॉक 71.35 मिलियन टन है, जोकि पिछले साल 60.44 मिलियन टन था; कोयले के उत्पादन में 12.73 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

rktvnews

Leave a Comment