RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में खाद्य पदार्थों में मिलावट के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की।

देहरादून/उत्तराखंड 08 अगस्त।मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में खाद्य पदार्थों में मिलावट के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए ठोस योजना तैयार कर मिलावटखोरों पर कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
सीएस ने प्रदेश में टेस्टिंग लैब की संख्या बढ़ाने और इनके निर्माण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने हेतु सख्त कदम उठाए जाने के साथ ही मिलावट के प्रति आमजन को जागरूक किया जाए। उन्होंने प्रयोग हो चुके खाद्य तेल से होने वाले नुक़सान से दुकानदारों और आमजन दोनों को छोटी-छोटी वीडियोज़ के माध्यम से जागरूक किए जाने के निर्देश दिए। सीएस ने कहा कि मिलावटखोरों की जानकारी देने वालों को रिवॉर्ड भी दिया जाना चाहिए ताकि लोग जानकारी देने को प्रोत्साहित हों। उन्होंने मिलावट से संबंधित सभी मामलों को फास्ट ट्रैक पर निपटाने के निर्देश देते हुए कहा कि मिलावट के गंभीर मामलों पर प्राथमिकता के साथ शीघ्र फैसला किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि नियमित जांच और कठोर कार्रवाई से ही खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को रोका जा सकता है। उन्होंने इसके लिए ठोस एक्शन प्लान के साथ ही इसके कार्यान्वयन की टाइम लाइन निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड डॉ. आर. राजेश कुमार सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 07 जनवरी 24

rktvnews

सारण:महत्वपूर्ण परियोजनाओं हेतु भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: एक दिन की बारिश ने आरा शहर को झिल में किया तब्दील,आरा निगम के हजारों करोड़ के विकास की खोली पोल : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

छतीसगढ:कोयला खनन परियोजना के लिए जिंदल द्वारा जंगल कटाई : सीबीए ने नागरामुड़ा के ग्रामीणों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा “जंगल कटाई का आदेश अवैध, वापस ले सरकार”।

rktvnews

गढवा:अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोक थाम हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।

rktvnews

Leave a Comment