RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: पंचतत्व में विलीन हुए पत्रकार रजनीश।

जिले के पत्रकारों एवं रंगकर्मियों ने अश्रुपूर्ण नेत्रों से दी अंतिम बिदाई।

अंत्येष्टि में सांसद सुदामा प्रसाद सहित कई राजनेता हुए शामिल।

भावविह्वल हो सांसद ने अर्पित की श्रद्धांजली।

मुक्तिधाम पर दिवंगत आत्मा की चीर शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

इकलौते पुत्र ने नम आंखों से मुखाग्नि दे पिता को किया बिदा।

रंगकर्म और पत्रकारिता में उनकी उपलब्धियों को किया गया याद।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 सितंबर। रंगकर्म से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रख ख्याति प्राप्त करने वाले जिले के वरिष्ठ पत्रकार रामाकांत त्रिपाठी उर्फ रजनीश त्रिपाठी आज पंचतत्व में विलीन हो गए। समकालीन तापमान से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले दैनिक अखबार आज के प्रभारी रजनीश त्रिपाठी को आज जिले के पत्रकारों ,रंगकर्मियों एवं राजनेताओं द्वारा अश्रुपूर्ण नेत्रों से अंतिम बिदाई दी गई।
कुछ दिनो से अस्वस्थ चल रहे पत्रकार रजनीश का पटना के पीएमसीएच में इलाज के दौरान निधन हो गया था।
भोजपुर प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार रजनीश का शव उनके पैतृक निवास स्थानीय जेल रोड के चारखंबा गली में आते ही जिले भर के सभी पत्रकार ,रंगकर्मी एवं राजनेताओं ने उनके निवास पहुंच भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके शव यात्रा में शामिल हो गंगी मुक्ति धाम पहुंचे जहां दिवंगत आत्मा की चीर शांति हेतु 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। जिसमे स्थानीय सांसद सुदामा प्रसाद भी शामिल हुए। इस दौरान सांसद ने भावपूर्ण शब्दो में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पत्रकार रजनीश के रंगकर्म एवं पत्रकारिता जगत में उनकी उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
पत्रकार रजनीश को उनके इकलौते पुत्र ने नम आंखों से मुखाग्नि दी।
अंत्येष्टि के दौरान मुक्ति धाम पर उनके परिजनों के अलावा जिले के तमाम पत्रकारों में मुख्य रूप से बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष सह भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह,वरिष्ठ पत्रकार सुधीर मिश्रा,दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ राकेश कुमार सिंह, आज तक के सोनू कुमार, हिंदुस्तान के पंकज सुधांशु,प्रभात खबर के छायाकार दीना मिश्रा,राष्ट्रीय सहारा के कृष्ण कुमार,दैनिक जागरण से रंगकर्मी व पत्रकार शमशाद प्रेम, फोटोग्राफर समीर अख्तर,निक्की, डीएनटीवी के हेड गौतम कुमार,मुकेश सिंह, संजय श्रीवास्तव,नेहा गुप्ता,पत्रकार व रंगकर्मी डब्लू कुमार,अजय सिन्हा,विजय शंकर ओझा,आशुतोष पांडेय, रंगकर्मियों में अंबुज आकाश,सोनू कुमार,अनिल सिंह, गायक कमलेश व्यास राजनेता में स्थानीय सांसद सुदामा प्रसाद,माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,महापौर प्रतिनिधि आलोक रंजन,जदयू नेता विश्वनाथ प्रताप सिंह,जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के राजेंद्र सिंह चंद्रवंशी आदि नेताओं सहित,अधिवक्ता नित्या नंद राय,ओमप्रकाश सिंह , डॉ एस के विष्णु के अलावा सैकड़ों की संख्या में उनके करीबी शामिल थे।

Related posts

फर्जी गुरु पढ़ा रहे बच्चों को नैतिकता का पाठ🤪राज्य सरकार और निगरानी विभाग सख्त।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में झारखंड स्थापना दिवस समारोह-2025 की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

आरजेडी की होगी जीत! तेजस्वी प्रसाद यादव बनेंगे मुख्यमंत्री :पूर्व एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

मची फाग देखो अवध महल में, सिया जी के संग में ना।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

रामगढ़:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नमामि गंगे योजना के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment