RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:जन सुराज महिला संवाद में पूरे बिहार से आई हजारों महिलाओं के बीच PK का बड़ा ऐलान।

अगले साल 2025 विधानसभा चुनाव में 40 महिला उम्मीदवारों को जन सुराज से जिताकर सदन में लाएंगे।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )25 अगस्त। आज रविवार 25 अगस्त को पटना के बापू सभागर में जन सुराज का ऐतिहासिक “महिला संवाद” अयोजित किया गया जिसमें पूरे बिहार की हजारों महिलाएँ शामिल हुई। सभा में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने उनसे वादा किया कि अगले चुनाव में जन सुराज कम से कम 40 महिलाओं को जिताकर विधानसभा भेजेगा। प्रशांत ने कहा कि आपको संसाधन मैं दूँगा, आपको राजनीति के गुण भी दूँगा। आप डरिए मत अपने भाई प्रशांत पर भरोसा किजिए।
इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने महिलाओं से वादा किया कि आपका भाई प्रशांत किशोर 2025 में छठ के मौके पर ये सुनिश्चित करेगा कि आपके पति, बेटे को रोजगार के लिए बड़े शहर नहीं जाना पड़े, उनके लिए बिहार में ही 10-15 हजार रूपए के रोजगार की व्यवस्था करेंगे।

महिलाओं को रोजी रोजगार करने के लिए 4 प्रतिशत के ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा: प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने हजारों महिलाओं के सामने बड़ा ऐलान किया कि जन सुराज महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए सरकारी गारंटी पर मात्र 4% ब्याज दर पर ऋण देगा। पीके का यह मानना है कि महिलाओं को समानता तब ही मिल सकती है जब उनको आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। उनका यह भी मानना है कि महिलाओं को उनका हिस्सा उनकी जनसंख्या के अनुरूप नहीं, बल्कि उनके योगदान के अनुरूप मिलना चाहिए।

Related posts

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन चौथे चरण के “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार ” कार्यक्रम में हुए सम्मिलित, लाभुकों से भी किया सीधा संवाद।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा महायज्ञ के रूप मे मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक द्वारा लगभग उन्नीस करोड़ राशि की विभिन्न सड़क योजना का किया गया शुभारंभ।

rktvnews

गिरीडीह:बिरसा हरित ग्राम योजना से जुड़े आम उत्पादकों को बाजार से जोड़ने की पहल, डीआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बायर-सेलर मीट आयोजित।

rktvnews

भोपाल:रंजन कलश की मासिक काव्य गोष्ठी सम्पन्न।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: राजस्व कर्मचारी अनूप राम के निधन पर शोक सभा का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment