RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा विधायक द्वारा लगभग उन्नीस करोड़ राशि की विभिन्न सड़क योजना का किया गया शुभारंभ।

कायमनगर-दौलतपुर,बबुरा-बिंदगांवा सड़क सहित बबुरा बाजार सड़क निर्माण का हुआ शुभारंभ।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)05 जून।गुरुवार को बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बन रहे विभिन्न सड़क निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
बड़हरा विधायक द्वारा दौलतपुर बोरिंग के पास लगभग 15 करोड़ से निर्मित कायमनगर-दौलतपुर सड़क,बबुरा में लगभग चार करोड़ की राशि से निर्मित बबुरा-बिंदगांवा सड़क और बड़हरा-पश्चिमी बबुरा का शेष सड़क निर्माण कार्य का ग्रामीण कार्य विभाग के पदाधिकारी, संवेदक,कार्यकर्ता और ग्रामीण जनता की उपस्थिति मे नारियल फोड़कर कार्य कार्य का शुभारंभ किया।
सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचने पर बड़हरा विधायक का ग्रामीण जनता और कार्यकर्ताओं में गजब का उल्लास देखने को मिला। ग्रामीण जनता द्वारा पूर्व मंत्री को फूलमाला पहना कर और नारे लगा कर स्वागत किया गया।
उक्त अवसर पर विधायक ने कहा कि कार्य प्रारंभ होने मे कुछ देरी जरूर हुआ है,जिसके लिए मै ग्रामीण जनता से माफी मांगता हूँ,लेकिन सड़क निर्माण दुरूस्त होगा, इसका मै विश्वास दिलाता हूँ। उन्होने मौके पर उपस्थित विभाग के पदाधिकारियों और संवेदकों को निर्देश दिया कि काम मे कही भी कोताही नही होनी चाहिए और इसे समय से पहले पूरा करने का काम करे। उन्होने कहा कि कायमनगर से दौलतपुर सड़क का मांग बहुत पहले से था,जिसे बिहार सरकार ने पूरा किया। बीच मे कुछ जगह जलजमाव की समस्या को भी समाधान कर लिया गया है।इस सड़क से बहुत से गाँवो का फायदा होगा। बबुरा से बिंदगांवा सड़क सबसे महत्वपूर्ण सड़क है।इसका निर्माण होने से बबुरा से लोग बिंदगांवा पहुंच जाएँगे,बिंदगांवा से फु़हा का सड़क कनेक्टिविटी है और फुँहा से कोईलवर सड़क भी पारित हो गया है।जाम से निजात दिलाने के लिए इस सड़क का महत्व बढ़ जाता है। अब लोगो को बबुरा फोर लेन की जाम से मुक्ति मिल जाएगा।
कार्यक्रम में ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, अन्य पदाधिकारी, संवेदक तुलसी सिंह,संवेदक मंटु सिंह,भाजपा बड़हरा प्रभारी संजय कुमार सिंह,कोईलवर उतरी मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, बड़हरा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडेय,जदयू बड़हरा प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा पटेल,हरेराम चंद्रवंशी, संतोष स़िह संटु,मुखिया अर्जुन सिंह,मथुरापुर मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह,बबली सिंह,उज्जवल सिंह,पप्पु सिंह,संजीव पांडेय,रामबिहारी सिंह,सुनील कुमार, शैलेन्द्र सिंह,धनंजय सिंह,अनंत सिंह,विक्की,हरिहर सहित सैकड़ों ग्रामीण जनता शामिल हुए।

Related posts

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के केंद्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान के शताब्दी समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:नितीश-मोदी सरकार मे अपहरण,हत्या,बलात्कार जैसी घटना हो गई है आम, बिहार पुलिस केवल दारू -बालू से अवैध वसूली मे है व्यस्त : मनोज सिंह

rktvnews

जनरेशन अल्फ़ा की बेचैन बुद्धिमत्ता:“मुझे नियम पता हैं, कृपया उन्हें समझाना शुरू मत कीजिए”

rktvnews

भोजपुर:भाजपा के अम्बेडकर सम्मान समारोह संगोष्ठी में अनुराग ठाकुर होंगे शामिल।

rktvnews

सारण:राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

नंगापन और फूहड़ता परोसती सोशल मीडिया।

rktvnews

Leave a Comment