RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राजस्थान:मुख्यमंत्री का जोधपुर दौरा!संत महात्मा हमारे जीवन में मार्गदर्शक की निभाते हैं भूमिका:मुख्यमंत्री

RKTV NEWS/जोधपुर(राजस्थान )25 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि संत महात्मा हमारे जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। हमारी आध्यात्मिक उन्नति में उनका अहम योगदान होता है। वे समाज को संस्कारित बनाने का कार्य करते हैं और संस्कारवान भावी पीढ़ियां देश-प्रदेश का नाम रोशन करती हैं।
श्री शर्मा रविवार को एक दिवसीय जोधपुर यात्रा के दौरान गांधी मैदान में आयोजित ‘जीने की कला’ विशिष्ट प्रवचन माला कार्यक्रम में शामिल हुए और संत ललितप्रभ, संत चन्द्रप्रभ एवं डॉ. मुनि शांतिप्रिय महाराज से प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत हजारों साल पुरानी है। संत महात्मा हमारी इस संस्कृति के वाहक हैं। श्री शर्मा ने कहा कि हमारी आध्यात्मिक रूप से समृद्धता ही हमें दुनिया में एक विशिष्ट पहचान दिलाती है और इसीलिए भारत को ‘विश्वगुरू’ कहा जाता है।
मुख्यमंत्री ने बाद में चांदपोल स्थित रामस्नेही संप्रदाय जूना रामद्वारा पहुंचकर संत अमृतराम जी महाराज का भी आशीर्वाद लिया।
इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग राज्यमंत्री के के विश्नोई, सांसद मदन राठौड़, विधायक अतुल भंसाली एवं देवेन्द्र जोशी, देवेन्द्र सालेचा उपस्थित रहे।

Related posts

एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम ने भारतीय नौसेना के 27वें नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

बक्सर पुलिस के राजपुर थाने ने गुप्त सूचना पर दो युवकों को शराब के साथ किया गिरफ्तार।

rktvnews

विदेशी सैलानियों को भी भायी इंदिरा रसोई की थाली!भोजन के स्वाद, पौष्टिकता और गुणवत्ता के हुए मुरीद।

rktvnews

समावेशी शिक्षा और सहायक प्रौद्योगिकी में सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है अंतर्राष्ट्रीय पर्पल उत्सव।

rktvnews

भोपाल:देह की तू फिक्र न कर, जाएगी एक दिन बिखर”सारे विषय दिमाग से पढ़े जाते हैं, परंतु साहित्य पढ़ने के लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए: डॉ प्रभु शंकर शुक्ल

rktvnews

पालनहार योजना का जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव समारोह में चित्तौड़गढ़ जिले के 13446 लाभार्थीयों के खातों में 1 करोड़ 98 लाख 92 हजार का लाभ हस्तांतरित किया गया,मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से किया सीधा संवाद

rktvnews

Leave a Comment