RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:स्मार्ट प्री पेड मीटर लगाने में बाधा उत्पन्न करने के कारण मुखिया प्रतिनिधि पर दर्ज हुई प्राथमिकी।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 अगस्त।भोजपुर जिलांतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्मार्ट प्री पेड मीटर लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। ग्रामीण इलाके में में0 इंटेली स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा0 लिमिटेड द्वारा प्री पेड मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में संबंधित एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा ग्राम- मिल्की, पंचायत-बकरी, थाना-उदवंतनगर में मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा था तभी वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि विनय यादव, उप मुखिया सरोज यादव, एवं उनके सहयोगी धरीक्षण चौधरी, पप्पू सिंह, संजय सिंह, संतोष कुमार द्वारा मीटर नही लगाने का विरोध करते हुए ग्रामीणो को मीटर नही लगाने हेतु उकसाया जाने लगा। उनलोगों के द्वारा मीटर लगाने वाले एजेंसी के कर्मचारियों से मार पीट और गाली गलौज किया जाने लगा। पूर्व में लगाये गए 14 प्री पेड मीटर को मुखिया के नेतृत्व में सभी उपभोक्ताओं के अपने परिसर से निकाल दिया गया। इस हेतु कंपनी के परियोजना प्रबंधक द्वारा सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाने, मीटर नहीं लगाने हेतु उकसाने, एवं कर्मचारियों के साथ मारपीट, गाली गलौज, छिनतई, एवं अन्य सुसंगत धाराओं में मुखिया प्रतिनिधि विनय यादव, उप मुखिया सरोज यादव, धरीक्षण चौधरी, पप्पू सिंह, संजय सिंह, संतोष कुमार, शिव बिहारी सिंह, राम लड्डू सिंह, नरेंद्र सिंह, रामानंद सिंह, सोनाधारी देवी, डोमेन सिंह, लल्लू सिंह, बृज बिहारी सिंह, चंद्रावती देवी, प्रभुनाथ सिंह, सवारथ सिंह, संतोष कुमार यादव, सोभा सिंह, सोनाधारी सिंह, एवं 50 से 60 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उदवंतनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

Related posts

विद्यालयों में मासिक परीक्षा अध्यापन कार्य के दूसरे सत्र में होगी आयोजित,प्रथम सत्र में होगी पढ़ाई!प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने जारी किए आदेश

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक विद्यालय टयौढी का किया निरीक्षण!पठन-पाठन का कार्य अच्छा न मिलने पर जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से उप विकास आयुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

गढ़वा:शीतलहर और कड़ाके की ठंड की वजह से बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल।

rktvnews

Leave a Comment