RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:शीतलहर और कड़ाके की ठंड की वजह से बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के निदेशानुसार उपायुक्त ने बढ़ती ठंड और शीतलहर के मद्देनजर किया आदेश जारी।
06 से 08 जनवरी 2026 तक सभी विद्यालय बंद रखने का निर्देश।
उक्त अवधि में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थिति दर्ज करते हुए शैक्षणिक कार्यों का करेंगे निष्पादन।

RKTV NEWS/गढ़वा ( झारखंड)05 जनवरी।शीतलहर एवं ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में दिनांक- 06.01.2026 से दिनांक- 08.01.2026 तक के लिए वर्ग-प्री नर्सरी/नर्सरी से वर्ग-12वीं तक की कक्षायें बन्द रहेंगी।
इसी क्रम में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखण्ड सरकार के निदेश आलोक में उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव ने भी गढ़वा जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के लिए दिनांक 6 जनवरी 2026 से 8 जनवरी 2026, कुल 3 दिनों तक सभी कोटि के विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। उक्त आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में राज्य में शीतलहर एवं ठंड का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए एहतियातन यह निर्णय लिया गया है। साथ ही आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के बंद रखने के बावजूद भी सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को इस अवधि में विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। उन्हें अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी उक्त आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित है तो सक्षम प्राधिकार अपने विवेकानुसार परीक्षा संचालन हेतु निर्णय लेगें।

Related posts

28 जून 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

8 अप्रैल 23 को होने वाली सीईटी-बी एड परीक्षा को ले भोजपुर समाहरणालय में बैठक आयोजित।

rktvnews

वन महोत्सव के अवसर पर आयोजित होगी प्रतियोगिता।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 23 फ़रवरी 25

rktvnews

देशभक्ति गीत सिर्फ शुरुआत है… यात्रा अभी बाकी हैः विकास जैन

rktvnews

विजयदशमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment