RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

विद्यालयों में मासिक परीक्षा अध्यापन कार्य के दूसरे सत्र में होगी आयोजित,प्रथम सत्र में होगी पढ़ाई!प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने जारी किए आदेश

पटना/बिहार 22 सितंबर। प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार (भाप्रस) द्वारा 21 सितंबर को एक आदेश पत्र राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को विद्यालय में वर्ग 1 से 12 वी तक की मासिक परीक्षा के साथ साथ विद्यालय में अध्यापन कार्य संचालित कराने संबंधित जारी किया है।
निदेशक ने जारी पत्र में कहा है की विगत माह से सभी विद्यालयों में वर्ग 1 से 12 वी तक की कक्षाओं के लिए मासिक परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है और सूचना प्राप्त हुई है विद्यालयों में मात्र 2 घंटे की परीक्षा के अलावा कोई भी अध्ययन कार्य नही किया जा रहा है और विद्यालय के अध्यापक खाली बैठे रहते है जिसके कारण शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत निर्धारित घंटो की भरपाई नहीं हो पाती है।
इस संबंध में निदेशक ने आदेश देते हुए कहा है की मासिक परीक्षा का आयोजन विद्यालय अध्यापन कार्य के दूसरे सत्र में लंच के बाद अपराह्न 2 बजे से आयोजित की जाए और प्रथम सत्र में हर हाल में अपराह्न 12:40 तक अध्यापन का कार्य संचालित कराया जाए।

Related posts

मध्यप्रदेश:प्रदेश को गरीबी मुक्त बनाने गरीब कल्याण मिशन के क्रियान्वयन की स्वीकृति।

rktvnews

भोजपुर:डॉ के एन सिंहा ने कालाजार खोजी अभियान रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

हथियार का भय दिखाकर अपराधियों ने लूटे एक लाख रूपये।

rktvnews

राजनांदगांव : मतदाता जागरूकता के लिए कलेक्टोरेट स्वीप गार्डन से निकाली गई वाक द सिटी पैदल रैली

rktvnews

गर्मी के मद्देनजर मतदान के दौरान रहेगी विशेष व्यवस्था : के. रवि कुमार

rktvnews

ग्वालियर:जिला निर्वाचन अधिकारी चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित!राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को समझाई नामांकन की प्रक्रिया।

rktvnews

Leave a Comment