RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

नितीश कैबिनेट का फैसला “सभी भूमिहिनो को मिलेगा आवास।

भाई बिरेंद्र ने मिट्टी की कसम खाते हुये लालू और तेजस्वी को कुछ भी होने पर भाजपा का नामोनिशान मिटाने की बात कही।

पटना/बिहार (रवि शेखर प्रकाश)15 मार्च।बिहार में सियासी पारा गर्म है। बजट सत्र में खुब हंगामा देखने को मिल रहा है।पक्ष -विपक्ष के बीच खुब नोक -झोक हो रही है।भाई बीरेन्द्र ने मिट्टी की सौगंध खायी है की लालू और तेजस्वी को कुछ भी हो गया तो इस देश से भाजपा का नमोनिशान मिटा देगे ।बीजेपी नेता जनार्दन सिग्रिवाल ने कहा की राष्ट्र हित में संविधान सम्मत कार्यवाही हो रही है । दोषी है तो जेल जाईयेगा।ईडी और सीबीआई तो स्वतंत्र संस्था है वो तो अपना काम कर रही है इसमें बीजेपी कहां से बीच में है।कानून तो अपना काम करेगी निर्दोष होईयेगा तो थोडे कुछ होगा। एक अच्छी खबर भी है , विधान सभा में नीतीस कैबिनेट ने भूमिहीनों को जमीन देने की घोषणा की है।भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता ने सरकार की तरफ़ से इस बात की घोषणा की है।आलोक मेहता ने कहा की अब कोई भी बिहार में बिना आवास के नहीं रहेगा ।सभी को आवास के लिये जमीन दी जायेगी ।इन्होनें कहा की राज्य में अभी लगभग 22 हजार लोगों के पास आवास नहीं है ।जिन्हें आवास निर्गत है और परिवार बढ़ गया है उनकी भी व्यवस्था की जायेगी ।सर्वे का काम हो रहा है,म्यूटेसन में अब कोई दिक्कत नहीं होगी ।एनओसी देने में बिलम्ब नहीं हो इसके लिये दिशा निर्देश निर्गत किया जा चुका है।

Related posts

भोजपुर:छात्र संघ चुनाव को लेकर वीकेएसयू के पदाधिकारियों द्वारा हुआ विचार मंथन।

rktvnews

17 जुलाई (हरियाली अमावस्या) को सार्वजनिक अवकाश घोषित।

rktvnews

दरभंगा:सचिव ने मंडल कारा दरभंगा का किया निरीक्षण।

rktvnews

बिहार: रोहतास: डीएम ने छठ घाटों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

हरेला पर्व प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का पर्व है: पुष्कर सिंह धामी

rktvnews

भोपाल:डोंगला से गुजरने वाला नया फोरलेन लिखेगा महिदपुर की नई तकदीर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment