RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

दरभंगा:चार दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स (बालक) प्रतियोगिता में एकलव्य भागलपुर ने लहराया परचम।

दरभंगा/बिहार 01 दिसम्बर।जिला खेल पदाधिकारी, दरभंगा परिमल ने बताया कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार, खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन, दरभंगा के सौजन्य से कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के क्रीड़ा मैदान में आयोजित चार दिवसीय एथलेटिक्स (बालक) प्रतियोगिता का आज समापन किया गया।
उन्होंने कहा कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा के माननीय कुलपति श्री शशि नाथ झा
को जिला खेल पदाधिकारी, दरभंगा परिमल ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश को घर-घर पहुँचाने के लिए सुंदर पौधा प्रदान कर सम्मानित किया।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को अपने गुरु के प्रति आदर, माता-पिता के प्रति भक्ति एवं राष्ट्र के प्रति राष्ट्र प्रेम का भाव हृदय में रखने का आह्वान करते हुए कहा कि यह सभी गुण एक और जहाँ सीमा की सुरक्षा में लगे सैनिकों में देखा जाता है, वही खिलाड़ी इसके मूर्तिमान स्वरूप हैं। खिलाड़ियों का जीवन अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति निष्ठापूर्ण समर्पण का भाव उन्हें विजय श्री की ओर अग्रसर करता है।
जिला खेल पदाधिकारी ने उपस्थित एथलेटिक्स संघ, दरभंगा के अध्यक्ष डॉ. महताब आलम, संरक्षक मनीष कुमार कोहली, जिला सचिव एथलेटिक्स संघ, दरभंगा यशपाल कुमार, हरि मोहन चौधरी एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के साथ वरीय खिलाड़ी पवन कुमार, अविनाश कुमार, आलोक कुमार, मो. इस्माइल के कर्त्तव्य निर्वहन को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया।
ओवर ऑल श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए एकलव्य भागलपुर के प्रशिक्षक चंद्रभूषण एवं भागलपुर के प्रशिक्षक के साथ जिला एथलेटिक्स संघ, दरभंगा के सचिव यशपाल कुमार तथा शारीरिक शिक्षा शिक्षक देवनंदन झा को कुलपति महोदय ने प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की संपन्नता के पश्चात चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार का गौरव बढ़ाते हुए अपने प्रदर्शन से प्रदेश का मस्तक ऊँचा करने का विश्वास व्यक्त किया।
उन्होंने 5,000 मीटर एवं 1,500 मीटर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले गया जिला के खिलाड़ी अभिषेक कुमार की खुले दिल से प्रशंसा की और खिलाड़ी ने विश्वास दिलाया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार के लिए वह मेडल प्राप्त कर सम्मान बढ़ाएगा।
चार दिनों तक सम्पूर्ण दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय एवं कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय का परिसर एवं खेल मैदान क्रीड़ा प्रेमियों तथा खिलाड़ियों के तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
कार्यक्रम का संचालन कुशेश्वरस्थान के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, औराही के शारीरिक शिक्षा शिक्षक रविन्द्र कुमार सिंह ने किया।
उन्होंने कहा कि उपस्थित सभी खिलाड़ियों, दल प्रभारी एवं तकनीकी पदाधिकारी ने यहाँ की व्यवस्था को सर्वोत्तम शालीन एवं सुलभ मानते हुए प्रतियोगिता की व्यवस्था में लगे सभी व्यक्तियों की प्रशंसा की।
मेडल पाने वाले खिलाड़ियों के चेहरे पर जहाँ एक ओर मुस्कान थी, वही उत्तम व्यवस्था खेल के मैदान के परिसर की स्वच्छता एवं तकनीकी पदाधिकारी के मृदुल व्यवहार से खिलाड़ियों का उत्साह सातवें आसमान पर रहा।
स्वागत संबोधन में परिमल ने कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति, भू-संपदा अधिकारी उमेश झा, छात्र नेता सागर सिंह ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के खेल संघ पदाधिकारी मनीष कुमार, कल अनुशासक अजय नाथ झा सहित विभिन्न छात्रावास के बच्चों के सहयोग के लिए उनकी प्रशंसा की।
इस कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रतिनियुक्त शारीरिक एवं सामान्य शिक्षकों के प्रति परिमल ने उनके कर्तव्य निर्वहन की उत्कृष्टता को देखते हुए उनकी प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता में विक्रांत कुमार, अरुण कुमार ठाकुर, मिथिलेश कुमार, आशीष कुमार,लक्ष्मी कुमारी, निम्मी कुमारी, संजीव कुमार, बलदेव मेहता, राकेश कुमार सिंह, राजकुमार रमन, राजेश कुमार, राकेश कुमार तथा हरि मोहन चौधरी कार्यक्रम की सफलता की दूरी बने हुए थे।
*चार दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स (बालक) प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा*
अण्डर – 14/80 मीटर हर्डल में एकलव्य सेन्टर के धनराज ने
प्रथम स्थान, 100 -मीटर में भागलपुर के राजा कुमार ने प्रथम स्थान, 600 मीटर में पटना के सूरज कुमार ने प्रथम स्थान, 400 मीटर में एकलव्य भागलपुर के इमरान आलम ने प्रथम स्थान तथा 200 मीटर में एकलव्य भागलपुर के इमरान आलम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
100 मीटर रिले रेस में एकलव्य भागलपुर ने प्रथम स्थान, गोला प्रक्षेपण में मुजफ्फरपुर के आकाश कुमार ने प्रथम स्थान, चका प्रक्षेपण में जमुई के शिवम कुमार सिंह ने प्रथम स्थान, ऊंची कूद में गया के आनंद कुमार ने प्रथम स्थान,लम्बी कूद में एकलव्य भागलपुर के धनराज शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अण्डर – 17/800 मीटर में गया के रोहित कुमार ने प्रथम स्थान,100 मीटर में भागलपुर के सरताज अंसारी भागलपुर,1500 मीटर में समस्तीपुर के विजय कुमार ने प्रथम स्थान, 3000 मीटर में एकलव्य भागलपुर के दीपक कुमार ने प्रथम स्थान, 400 मीटर में मुजफ्फरपुर के उत्कर्ष कुमार ने प्रथम स्थान,100 मीटर हर्डल में पटना के सूरज कुमार, 5000 मीटर वॉक में जमुई के नीरज केसरी, चार गुना 100 रिले में एकलव्य भागलपुर ने प्रथम स्थान, 200 मीटर में औरंगाबाद के सुधांशु कुमार ने प्रथम स्थान, ऊंची कूद में पटना के अमित कुमार ने प्रथम स्थान, ट्रिपल जम्प में पटना के कल्याण कुमार ने प्रथम स्थान, लम्बी कूद में भोजपुर के मनीष कुमार ने प्रथम स्थान, हैमर थ्रो में मुजफ्फरपुर के आदित्य राज ने प्रथम स्थान, चका प्रक्षेपण में गया के देवराज ने प्रथम स्थान, गोला प्रक्षेपण में गया के देवराज ने प्रथम स्थान, भाला प्रक्षेपण में रोहतास के शुभम कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया।
अण्डर – 19/800 मीटर रेस में सिवान के नजरे आलम खान ने प्रथम स्थान,100 मीटर रेस में सिवान के विक्की चौरसिया ने प्रथम स्थान,1500 मीटर में गया के अभिषेक कुमार ने प्रथम स्थान, 400 मीटर में वैशाली के कार्तिक कुमार ने प्रथम स्थान,110 मीटर हर्डल रेस में वैशाली के ऋषभ राज ने प्रथम स्थान, 5000 मीटर वॉकिंग में मुजफ्फरपुर के अमन राज ने प्रथम स्थान,100 मीटर रिले रेस में पटना ने प्रथम स्थान हासिल किया।
400 मीटर रिले रेस में गया ने प्रथम स्थान, 400 मीटर हर्डल रेस में वैशाली के ऋषभ राज ने प्रथम स्थान, 5000 मीटर में गया के अभिषेक कुमार ने प्रथम स्थान, 200 मीटर में पूर्णिया के राहुल कुमार ने प्रथम स्थान, ऊंची कूद में नालंदा के मनजीत कुमार ने प्रथम स्थान, ट्रिपल जम्प में अररिया के रवि शंकर सिंह ने प्रथम स्थान, लंबी कूद में गया के प्रेम कुमार, हैमर थ्रो में सीतामढ़ी के बिट्टू कुमार ने प्रथम स्थान, चका फेक में औरंगाबाद के सुधांशु कुमार ने प्रथम स्थान,भला प्रक्षेपण में पटना के प्रिंस कुमार ने प्रथम स्थान,भला प्रक्षेपण में पूर्वी चंपारण के आलोक अहम ने प्रथम स्थान हासिल किया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 13 जून 25

rktvnews

केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की ओर ‘सबका साथ सबका विकास’ के कर्तव्य की रूपरेखा प्रस्तुत करता है: केंद्रीय वित्त मंत्री

rktvnews

देश भर में पीएनजी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम।

rktvnews

सांसद विजय कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

चतरा:भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं SSR 2024 के तहत #PROUDOFMYBLO* थीम पर चलाया गया विशेष अभियान!उपायुक्त ने जिले के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ के साथ सेल्फी ले किया उनका उत्साहवर्धन।

rktvnews

सारण:बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम -2015 के तहत अपील की सुनवाई जिला पदाधिकारी के द्वारा की गई।

rktvnews

Leave a Comment