RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

उत्तराखंड:सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ई.एस.एम.एस) के अंतर्गत राज्य में 03 करोड़ 60 लाख मूल्य की जब्ती हुई।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड) 28 मार्च।अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि अभी तक इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ई.एस.एम.एस) के अंतर्गत राज्य में अभी तक 03 करोड़ 60 लाख मूल्य की जब्ती हुई है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन टीमों को पोलिंग बूथ तक ले जाने के लिए जिन वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा, इस बार उनका किराया बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि पहले छोटे वाहनों के लिए ₹750, बड़े वाहनों के लिए ₹1800 शुल्क तय किया गया था, इस बार इसको बढ़ाते हुए छोटे वाहनों के लिए ₹1430 बड़े वाहनों के लिए ₹2840 और 30 सीटर से बड़े वाहनों के लिए ₹3800 प्रतिदिन के हिसाब से किराया शुल्क तय किया गया है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी वाहनों को ईंधन का शुल्क अलग से वहन किया जायेगा। वाहन चालकों के लिए पहली बार ₹150 प्रतिदिन उनके खान-पान के लिए और ₹200 प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियों के साथ जाने वाले वाहनों के चालकों को रहने और खाने की व्यवस्था संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों के माध्यम से की जाएगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जानकारी मिली है कि निर्वाचन के समय शादियों की तिथियां भी आ रही है, इसको देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारियों, RTO व ARTO को निर्देश दिए गए हैं कि इस तरह से वाहनों का प्रबंध करें कि वैवाहिक कार्यक्रमों हेतु पर्याप्त संख्या में वाहन उपलब्ध रहे।

Related posts

भोजपुर : विद्यालयों के नाम मे परिवर्तन करने से लोगों मे नाराजगी।

rktvnews

02गया के स्नातक से अवधेश नारायण सिंह और शिक्षक विधान परिषद् से जीवन कुमार के विजयी होने पर रेड क्रॉस के पूर्व सचिव डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने दी शुभकामनाएं।

rktvnews

चतरा:जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ‘जल अर्पण दिवस’ का आयोजन, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश।

rktvnews

झारखंड : रामगढ़:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह अनुदान एवं निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान के कुल 18 लाभुकों को 1 लाख रुपये का सावधि प्रदत्त।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा प्राइवेट मेडिकल प्रेक्टिसनर के लिये एचआईवी एड्स के मोनिट्रिंग से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment