RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

चुनावों के दौरान हिंसा लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय: रघुपति यादव

पूर्व विधानसभा प्रत्यासी रघुपति यादव

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)09 जुलाई। कल बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा और मौतों पर बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्यासी सह जनाधिकार पार्टी के प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रघुपति यादव ने दुःख व्यक्त करते हुए इसकी कड़े शब्दो में निंदा की है।उन्होंने कहा की विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में चुनावों के दौरान हो रही ऐसी घटनाएं चिंता का विषय है।उन्होंने कहा की जिस कदर टीएमसी , सीपीएम और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई में मौतें हुई उससे जनता काफी भयभीत है।बूथों को लूटना , बैलेट बॉक्स को तोड़ना आगजनी करना ये सारी चीज़े चुनाव के दौरान होती रही लोग कट्टे से फायरिंग करते दिखे जबकि केंद्रीय बलों की भी चुनाव के दौरान भरी संख्या में मौजूदगी थी बजाय इसके इतनी बड़ी वारदातें हुई ये राज्य और केंद्र के लिए भी चिंतनीय है।रघुपति यादव ने बंगाल सरकार से उक्त घटनाओं को अंजाम देने वाले आपराधिक तत्वों को चिन्हित कर दंडित करने की मांग की ताकि भविष्य में चुनावों के दौरान ऐसी घटनाएं न घटित हो और लोकतंत्र की गरिमा बरकार रहे।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार जिला में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बागपत:फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि का पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

कश्मीर से कन्याकुमारी राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा पहुँची भोजपुर!दुःखियों का दुख कैसे कम हो यही श्रेष्ठ चिंतन:संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज।

rktvnews

लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें और अंतिम चरण का मतदान कल।

rktvnews

उत्तराखण्ड:अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड सीड्स एण्ड तराई डेवेलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मण्डल की 247वीं बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment