RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा: उपायुक्त की अध्यक्षता में भू-अर्जन से संबंधित बैठक सम्पन्न, कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)02 सितंबर।आज समाहरणालय सभागार में जिला भू-अर्जन से संबंधित एक विस्तृत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने की। इस बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न भूमि अधिग्रहण कार्यों की वर्तमान स्थिति, कार्यान्वयन में आ रही बाधाएँ, पारदर्शिता बनाए रखने की रणनीति तथा प्रभावित परिवारों के हितों की सुरक्षा पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के आरंभ में उपायुक्त ने अधिकारियों से जिले में चल रहे भू-अर्जन कार्यों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की। भू-अर्जन, पथ निर्माण विभाग, NHAI एवं वैपकॉस के अधिकारियों ने अपनी-अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और बताया कि अब तक कितनी भूमि का अधिग्रहण किया गया है, कितने मामलों का निपटारा शेष है, कितना रोड निर्माण का कार्य हो चुके है और किन बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिग्रहण कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे हों, ताकि जिले में चल रही महत्वपूर्ण विकास योजनाओं में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि विकास कार्य तभी सार्थक होंगे जब प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा भी सुनिश्चित हो। इसलिए प्रत्येक अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि अधिग्रहण कार्यों में प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा मिले और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी विभाग समय-समय पर समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से कार्य करें। अधिग्रहण प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता या देरी पाई जाती है तो उसकी जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने यह भी कहा कि भूमि अधिग्रहण केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह जिले के समग्र विकास की आधारशिला है। सड़क निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएँ, पुल-पुलिया, सार्वजनिक संस्थान और अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की सफलता भूमि अधिग्रहण पर ही निर्भर करती है। इसलिए यह जरूरी है कि अधिग्रहण प्रक्रिया जनहितकारी, पारदर्शी और समयबद्ध हो।
उन्होंने अधिकारियों को नियमित समीक्षा बैठकों में प्रगति प्रस्तुत करने और हर स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा कि जिला प्रशासन प्रभावित नागरिकों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखेगा, ताकि उनकी आशंकाओं और समस्याओं का समाधान तत्काल किया जा सके।
उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि बैठक का मूल उद्देश्य भूमि अधिग्रहण कार्यों को गति देना, उनमें पारदर्शिता सुनिश्चित करना और प्रभावित नागरिकों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि जिला प्रशासन विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और साथ ही प्रभावित परिवारों को हर संभव सहयोग व न्याय दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
बैठक में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, भू-अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग (पथ प्रमंडल गढ़वा) प्रदीप कुमार, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), वैपकॉस के पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

महामृत्युंजय अनुष्ठान व रुद्राभिषेक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रक्षा बंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भोजपुर:सदर अस्पताल मे बच्चा चोरी का प्रयास विफल – क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

उज्जैन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज सिंह ने मतदताओं से मतदान हेतु की अपील।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने टॉप टेन में शामिल एक अपराधी को किया गिरफ्तार।

rktvnews

नई शिक्षक नियमावली 2023 के विरुद्ध शिक्षकों की लड़ाई में शामिल हुए एमएलसी जीवन कुमार।

rktvnews

Leave a Comment