RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने डीसी मोनिका गुप्ता के साथ की वीसी

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी मोनिका गुप्ता।

RKTV NEWS/नारनौल(हरियाणा)05 अगस्त। जिला महेंद्रगढ़ में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य 2 अगस्त से शुरू हो चुका है। कोई भी नागरिक इस मतदाता सूची को आनलाइन ईसीआई वेबसाइट पर अथवा बीएलओ, चुनाव कार्यालय में आकर चैक कर सकता है। इससे जुड़े सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि नागरिकों को दावे व आपत्ति से संबंधित फार्म उपलब्ध रहें। ये निर्देश उपायुक्त मोनिका गुप्ता आईएएस ने आज हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक के बाद अधिकारियों को दिए। इस मौके पर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।
डीसी ने कहा कि पुनरीक्षण कार्य 16 अगस्त तक चलेगा। अब कोई भी नागरिक अपने वोट से संबंधित दावे और आपत्तियां 16 अगस्त तक प्रस्तुत कर सकता है। आगामी 10 और 11 अगस्त को भी सुबह 9 से शाम 5 बजे तक सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे, ताकि नए मतदाताओं का नामांकन किया जा सके और लोगों से दावे और आपत्तियां प्राप्त की जा सकें। डीसी ने बताया कि दावों का निपटारा 26 अगस्त तक किया जाएगा। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 27 अगस्त को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईसीआई के निर्देशों के अनुसार 1 जुलाई को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नागरिक वोट बनवाने के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
डीसी ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में अब तक दो दिन में पुनरीक्षण कार्य के दौरान लगभग 1270 फार्म प्राप्त हुएं हैं।
इस मौके पर एडीसी दीपक बाबूलाल करवा आईएएस, एसडीएम महेंद्रगढ़ संजीव कुमार, एसडीएम नारनौल डॉ जितेंद्र सिंह, एसडीएम नांगल चौधरी मयंक भारद्वाज तथा नगराधीश मंजीत सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

चतरा:स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, जवाबदेही एवं जनहित सर्वोपरि :उपायुक्त

rktvnews

भोजपुर:मतगणना दल एवं माइक्रो ऑब्जर्वर/प्रेक्षक का द्वितीय प्रशिक्षण।

rktvnews

रांची:भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण के खिलाफ वोट केलिए देश की जनता संकल्पित : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया वर्चुअल शुभारंभ।

rktvnews

केंद्रीय संचार ब्यूरो गोवा ने अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष पर मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आयोजन किया।

rktvnews

महाकुंभ :प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र तीर्थ यात्रियों के लिए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां की उपलब्धता और जागरूकता सुनिश्चित कर रहे हैं।

rktvnews

Leave a Comment