RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पत्रकारों का अधिकार खतम नहीं होना चाहिए : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 21 सितम्बर। पत्रकारों से बातचीत के क्रम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पत्रकारों का अधिकार खतम नहीं होना चाहिए। पत्रकारों को स्वतंत्र और स्वाधीन होना चाहिए।
भाजपा द्वारा कोई काम नहीं दिखने के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आप लोग जानते हैं कि क्या-क्या काम हो रहा है। लेकिन मीडिया पर उन लोगों का नियंत्रण है, इसलिए चाह कर भी आप लोग सही बात नहीं रख पाते हैं। जब उन लोगों से आप लोगों को मुक्ति मिलेगी और आपको अधिकार मिलेगा तब आप अपनी बातों को रख पायेंगे। जब हम कॉलेज में पढ़ते थे और लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के नेतृत्व में आंदोलन हुआ था तब से हम लोगों का पत्रकारों से काफी बेहतर संबंध रहा है। जब हम सांसद थे, उस समय भी मेरा सभी लोगों से बढ़िया संबंध था। हम, आप सभी लोगों के पक्ष में रहते हैं। हम पत्रकारों के कभी खिलाफ नहीं रहे हैं। सबकी अलग-अलग राय हो सकती है। जिसको जो सही लगेगा वो लिखेगा, यह उनका अधिकार है। पत्रकारों का अधिकार खतम नहीं होना चाहिए।

Related posts

गिरीडीह :उपायुक्त ने शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक की, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समावेशिता पर बल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:नीमच की शिक्षण संस्‍थाओं के हजारों विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्‍कार।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 10वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री से भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की मुलाकात।

rktvnews

जयपुर;मतदान केंद्र पर मतदान के लिए लंबी लाइन में नहीं करना होगा इंतजार, -वोटक्यू ट्रैकर एप से जान सकेंगे मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या की स्थिति।

rktvnews

अंतर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप के ट्रायल का दूसरा दिन।

rktvnews

Leave a Comment