RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस में विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे एफएलसी का किया निरीक्षण।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी मोनिका गुप्ता।

RKTV NEWS/ नारनौल(हरियाणा )05अगस्त। अक्टूबर में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए ईवीएम वेयर हाउस में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मोजूदगी में (एफएलसी) फर्स्ट लेवल चेकिंग कार्य चल रहा है। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज इस कार्य का निरीक्षण किया ।
इस मौके पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बेल) के इंजिनियर से इस काम की रिपोर्ट ली। उन्होंने वीवीपीएटी तथा ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग के बारे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने मौके पर मौजूद विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी बात की।
डीसी ने वेयर हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच व सिक्योरिटी गार्ड की लॉग बुक चेक की। इसके साथ ही उपायुक्त ने ईवीएम मशीन के रखरखाव के प्रति व वेयरहाउस में साफ सफाई के निर्देश दिए।
इस मौके पर नगराधीश मंजीत सिंह, चुनाव तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, चुनाव कानूनगों राजपाल सिंह व राजनीतिक पार्टियों के जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Related posts

गिरीडीह:जिला बाल संरक्षण इकाई, गिरिडीह द्वारा अनाथ एवं असहाय बच्चों के लिए तिसरी प्रखंड में एक दिवसीय विशेष स्पॉन्सरशिप कैंप का आयोजन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:राष्ट्रीय बालिक दिवस के अवसर पर संवाद।

rktvnews

भोजपुर :रामवृक्ष सिंह की आठवीं पुण्य तिथि पर कवि गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: पुलिस अधीक्षक ने किया नवीन पुलिस केन्द्र में रैतिक परेड का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:लोकोत्सव के रूप में मनाई जायेगी लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की जयंती।

rktvnews

बाल श्रम उन्मूलन हेतु प्रखण्ड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment