RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर प्रखंड समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

प्रखंड समन्वय समिति की बैठक में बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अतिउल्लाह अंसारी एवं अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 जुलाई।भोजपुर जिले के शाहपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंड समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। प्रखंड समन्वय समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्टॉप डायरिया कैम्पेन और 10 अगस्त से शुरू होने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम मे सभी विभागों द्वारा अपेक्षित सहयोग पर चर्चा की गई। बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने सभी विभागों को ससमय आवश्यक सहयोग देने का निर्देश दिया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी शत्रुंजय कुमार सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अतिउल्लाह अंसारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी राजेश प्रसाद, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुलाम सरवर, स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, पिरामल स्वास्थ्य के प्रोग्राम लीडर मो बिलाल अहमद, प्रखंड प्रबंधक जीविका, समन्वयक आईसीडीसी आदि उपस्थित थे।

Related posts

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में भूकंप सुरक्षा रैली का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही 30 लाख नौजवानों को देंगे रोजगार: तेजस्वी यादव

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने रायसेन एवं विदिशा में मतगणना की तैयारियों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

rktvnews

भोपाल:धरती आबा अभियान जनजातियों को मुख्य धारा में लाने की पहल :राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment